Tata Punch बनी भारत की नंबर-1 SUV, Fronx ने दी कड़ी टक्कर

अप्रैल 2026 में SUV बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला. Tata Punch सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी, जबकि Fronx, Nexon, Venue और Seltos ने शानदार ग्रोथ दर्ज कर कॉम्पिटिशन बढ़ा दिया.

भारतीय SUV बाजार में अप्रैल 2026 के दौरान जबरदस्त हलचल देखने को मिली. इस बार कई बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जबकि कुछ मॉडल्स ने रिकॉर्डतोड़ ग्रोथ दर्ज कर सबको चौंका दिया. Tata Punch ने बिक्री के मामले में एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया, वहीं Maruti Suzuki Fronx ने शानदार उछाल के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया. दूसरी तरफ Hyundai Creta और Maruti Brezza जैसी लोकप्रिय SUVs की बिक्री में गिरावट देखने को मिली. खास बात यह रही कि Hyundai Venue ने नई जेनरेशन और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग के दम पर बाजार में जोरदार वापसी की.

Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

अप्रैल 2026 में Tata Punch देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. कंपनी ने इस मॉडल की 19,107 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 53 प्रतिशत ज्यादा है. Punch की सबसे बड़ी ताकत इसका मल्टी-फ्यूल अप्रोच माना जा रहा है, क्योंकि यह पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में उपलब्ध है. यही वजह है कि यह अलग-अलग तरह के ग्राहकों को आकर्षित कर रही है.

Fronx और Nexon ने बढ़ाई टेंशन

Maruti Suzuki Fronx ने 18,829 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. Fronx लगातार Maruti के लिए मजबूत वॉल्यूम जेनरेट कर रही है और युवा खरीदारों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.
वहीं Tata Nexon भी पीछे नहीं रही. Nexon की 18,126 यूनिट्स बिकीं और इसने 17 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की. सेफ्टी, डिजाइन और EV विकल्पों की वजह से Nexon अभी भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.

Creta और Brezza की बिक्री में गिरावट

जहां कुछ SUVs ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं Hyundai Creta और Maruti Brezza की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई. Hyundai Creta अप्रैल 2026 में 15,291 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही, लेकिन इसकी बिक्री में 10 प्रतिशत की कमी आई.
Maruti Suzuki Brezza की स्थिति और ज्यादा कमजोर रही. इसकी बिक्री 17 प्रतिशत गिरकर 14,124 यूनिट्स पर पहुंच गई. माना जा रहा है कि आने वाले फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार कर रहे ग्राहक फिलहाल खरीदारी टाल रहे हैं.

Hyundai Venue और Kia Seltos ने मारी बाजी

Hyundai Venue ने इस बार सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन किया. SUV की बिक्री 56 प्रतिशत बढ़कर 12,420 यूनिट्स तक पहुंच गई. नई जेनरेशन मॉडल और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग ने इसकी डिमांड को काफी बढ़ाया है.
वहीं Kia Seltos ने भी शानदार वापसी की. इसकी बिक्री 72 प्रतिशत उछलकर 10,566 यूनिट्स तक पहुंच गई. Kia Sonet ने भी 31 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज करते हुए टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखी.

SUV बाजार में बढ़ेगी और टक्कर

ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दो सालों में SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और ज्यादा तेज होने वाली है. नए फेसलिफ्ट मॉडल्स, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक SUVs की एंट्री से बाजार और भी दिलचस्प बनने वाला है. फिलहाल Tata और Maruti Suzuki के बीच टॉप पोजिशन की जंग सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: Maruti-Hyundai ने बनाए रिकॉर्ड, अप्रैल 2026 में 27% बढ़ी गाड़ियों की सेल

यह भी पढ़ें: Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >