Hero Splendor से लेकर TVS iQube तक... जून 2026 में किसकी कितनी हुई बिक्री? देखें टॉप 10 लिस्ट

जून 2026 में भारत में टू-व्हीलर बिक्री 18.58% बढ़कर 18.51 लाख यूनिट्स पहुंच गई. Hero Splendor सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रही, जबकि Honda Activa दूसरे स्थान पर रही. TVS iQube ने 232% की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की. आइए देखते हैं टॉप 10 लिस्ट.

जून 2026 में भारत में टू-व्हीलर की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली. इस महीने कुल 18,51,400 बाइक और स्कूटर बिके, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 15,61,283 था. यानी एक साल में बिक्री 18.58% बढ़ गई. सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर का खिताब एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर ने अपने नाम किया. वहीं, होंडा एक्टिवा की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला. आइए देखते हैं जून 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में किन-किन मॉडलों ने जगह बनाई है.

Hero Splendor और Honda Activa का दबदबा बरकरार

Hero Splendor ने जून 2026 में भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी. इस दौरान बाइक की 3,53,024 यूनिट्स बिकीं, जो जून 2025 में बिकी 3,31,057 यूनिट्स के मुकाबले 6.64% ज्यादा हैं. वहीं, Honda Activa ने भी शानदार परफॉर्म करते हुए दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत रखी. जून 2026 में Honda Activa की 2,18,932 यूनिट्स की बिक्री हुई. पिछले साल जून के मुकाबले इस बार 35,667 ज्यादा एक्टिवा बिकीं. इसी वजह से इसकी बिक्री में 19.46% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Honda Shine, TVS Jupiter की बिक्री में उछाल, Bajaj Pulsar पिछड़ी

बिक्री के मामले में Honda Shine तीसरे नंबर पर रही. जून में इसकी 1,67,572 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 17% की शानदार बढ़ोतरी को दिखाती हैं. वहीं, TVS Jupiter भी बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही. जून में इसकी 1,36,805 यूनिट्स बिकीं. पिछले साल के मुकाबले इस बार इसकी बिक्री 26.69% बढ़ी है. दूसरी ओर, Bajaj Pulsar उन चुनिंदा मॉडलों में शामिल रही, जिनकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली. इसकी बिक्री 88,452 यूनिट्स से घटकर 77,406 यूनिट्स रह गई. यानी सालाना आधार पर 12.49% की कमी दर्ज हुई.

TVS iQube की बिक्री में जबरदस्त उछाल

जून 2026 में Suzuki Access की बिक्री में शानदार उछाल देखने को मिला. इस स्कूटर की 63,121 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 22.43% ज्यादा हैं. वहीं, TVS Apache ने भी बढ़िया परफॉर्मेंस करते हुए 33.82% की सालाना बढ़त दर्ज की और इसकी 55,382 यूनिट्स की बिक्री हुई. TVS XL100 ने तो और भी जबरदस्त छलांग लगाई. इसकी बिक्री 50.39% बढ़कर 50,155 यूनिट्स तक पहुंच गई. 

दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS iQube की रफ्तार सबसे तेज रही. इसकी बिक्री सालाना आधार पर 232.29% उछलकर 47,331 यूनिट्स हो गई, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 14,244 यूनिट्स था.

Hero HF Deluxe की बिक्री में आई गिरावट

अगर सबसे बड़ा झटका किसी बाइक को लगा है, तो वह Hero HF Deluxe है. जून 2025 के मुकाबले जून 2026 में इसकी बिक्री में 56.09% की भारी गिरावट दर्ज की गई. पिछले साल जहां इस बाइक की 1,00,878 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस साल यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 44,292 यूनिट्स रह गया.

देखें लिस्ट

रैंकटू-व्हीलर मॉडलजून 2026 बिक्रीजून 2025 बिक्रीयूनिट्स का अंतरसालाना वृद्धि/गिरावट
1Hero Splendor3,53,0243,31,057+21,967+6.64%
2Honda Activa2,18,9321,83,265+35,667+19.46%
3Honda Shine1,67,5721,43,218+24,354+17.00%
4TVS Jupiter1,36,8051,07,980+28,825+26.69%
5Bajaj Pulsar77,40688,452-11,046-12.49%
6Suzuki Access63,12151,555+11,566+22.43%
7TVS Apache55,38241,386+13,996+33.82%
8TVS XL10050,15533,349+16,806+50.39%
9TVS iQube47,33114,244+33,087+232.29%
10Hero HF Deluxe44,2921,00,878-56,586-56.09%
कुलटॉप 10 टू-व्हीलर्स12,14,02010,95,384+1,18,636+10.83%


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >