Doodle बनाकर Google ने सभी Corona Warriors को किया Salute

Thank You Coronavirus Helpers Google Doodle Series : दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे अलग अलग प्रोफेशन के लोगों के सम्मान में गूगल ने अपने होम पेज पर डूडल बनाया है.

Thank You Coronavirus Helpers Google Doodle Series : दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे अलग अलग प्रोफेशन के लोगों के सम्मान में गूगल ने अपने होम पेज पर डूडल बनाया है.

Also Read: Google लगाएगा नौकरियों पर ब्रेक, CEO सुंदर पिचाई ने दिये संकेत​

गूगल अपने होम पेज पर ‘Thank you Coronavirus Helpers’ नाम से डूडल्‍स की एक पूरी सीरीज चला रहा है, जिसके तहत गूगल ने हमारी मदद के लिए उन्हें सलाम किया है.

Also Read: Google Doodle Today: गूगल ने डूडल के जरिये आज इन्हें कहा Thank You

अपनी इस खास सीरीज के तहत कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच गूगल हर रोज उन कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद कर रहा है, जो लॉकडाउन के बावजूद लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

गूगल ने आज जो डूडल पेश किया है, उसमें अलग अलग कार्यक्षेत्र के लोगों का एक साथ डूडल बनाकर इन्हें सम्मान दिया है. अपने इस स्पेशल डूडल में गूगल ने फूड वर्कर्स, पैकिंग एंड शिपिंग वर्कर्स, पब्लिक ट्रांसपोर्टर्स, ग्रोसरी वर्कर्स, टीचर्स, सफाईकर्मी को जगह देकर उनका सम्मान करते हुए उनका धन्यवाद किया है.

Also Read: CORONA के कहर के बीच Google ने Doodle बनाकर किया Ignaz Semmelweis को याद

बताते चलें कि गूगल कोरोना वायरस को लेकर कई खास डूडल बना चुका है. इससे पहले गूगल ने टीचर्स, फूड सर्विस वर्कर्स, लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचा रहे पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी वर्कर्स को सम्मान दिया था.

इसके अलावा कोरोना वायरस से निपटने में अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टर्स और नर्सेज के लिए अलग-अलग खास डूडल बनाकर उन्हें थैंक्स कहा था. वहीं, एक डूडल के जरिये कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी टिप्स भी बताये थे.

Also Read: कोरोना से जंग के बीच Google ने Doodle के जरिए डॉक्टरों को खास अंदाज में किया शुक्रिया

इसके बाद टेक कंपनी गूगल ने शनिवार 18 अप्रैल को अपना खास डूडल बनाकर सभी कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी, नर्स, खाना बनाने वाले कुक, शिक्षक, डिलीवरी बॉय आदि का आभार व्यक्त किया है.

गूगल ने डूडल में यह बताने की कोशिश की है कि कोविड-19 महामारी के दौरान कैसे हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किये बिना हमारी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >