Tesla Roadster: हवा से बातें करेगी टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार, 1.1 सेकंड में 97 km/h की रफ्तार, 402 km/h टॉप स्पीड का दावा

टेस्ला अपनी मच-अवेटेड इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार रोडस्टर के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल से 1 अक्टूबर 2026 को पर्दा उठाने वाली है. यह कार SpaceX रॉकेट थ्रस्टर ऑप्शन पैकेज के साथ आएगी, जिससे इसमें जबरदस्त स्पीड और तेज एक्सेलरेशन मिलने की उम्मीद है. कंपनी के दावों के मुताबिक, यह कार महज 1.1 सेकंड में 97 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है.

भारत में भले ही Tesla की इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा न बिकी हों, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कंपनी का जलवा कायम है. अपने पोर्टफोलियो को और ज्यादा मजबूत करते हुए Tesla अब अपनी सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारों में से एक Roadster को प्रोडक्शन-रेडी अवतार में पेश करने जा रही है.

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कंपनी 1 अक्टूबर, 2026 को प्रोडक्शन-रेडी 'Tesla Roadster' दुनिया के सामने पेश करने वाली है. अमेरिकी ब्रांड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इसकी घोषणा करते हुए टीजर भी जारी किया है. टीजर में “10.01” और “Go For Launch” जैसे संदेश दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि इस धांसू कार का कॉन्सेप्ट पहली बार लगभग एक दशक पहले, नवंबर 2017 में दिखाया गया था.

रॉकेट थ्रस्टर वाला एयरोडायनामिक डिजाइन

Tesla के जरिए जारी किए गए पहले टीजर से अपकमिंग Roadster के डिजाइन की शानदार झलक मिलती है. इसमें एक बड़ा रियर विंग, पूरी चौड़ाई वाली LED टेल-लाइट्स और हॉरिजॉन्टल रूप से लगे चार नोजल दिखाई दे रहे हैं. ये नोजल दरअसल 'SpaceX ऑप्शन पैकेज' का हिस्सा होने वाले हैं.

Tesla के CEO एलन मस्क ने बताया था कि कार की एक्सेलरेशन, टॉप स्पीड, कॉर्नरिंग और ब्रेकिंग को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें रॉकेट थ्रस्टर का इस्तेमाल किया गया है. इन आधुनिक बदलावों की वजह से अब यह कार अपने 2017 वाले कॉन्सेप्ट मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा मस्कुलर और आकर्षक नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: Upcoming Electric Cars: Tata की इलेक्ट्रिक गाड़ियों का काफिला मचाएगा तहलका, Safari EV और Avinya समेत 4 मॉडल कतार में

पलक झपकते ही करेगी हवा से बातें

Tesla Roadster की परफॉर्मेंस और आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं:

  • रेंज: फुल चार्ज होने पर यह कार करीब 998 किलोमीटर तक दौड़ सकती है.
  • टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 402 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा है.
  • एक्सेलरेशन (पिकअप): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने कहा था कि SpaceX रॉकेट थ्रस्टर ऑप्शन पैकेज के साथ प्रोडक्शन रोडस्टर महज 1.1 सेकंड में 97 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. हालांकि, इस दावे और SpaceX पैकेज की वास्तविक प्रोडक्शन तकनीक को लेकर ज्यादा तकनीकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कैसे करें बुकिंग और कहां होगा लॉन्च?

जो ग्राहक इस शानदार इलेक्ट्रिक कार को अपना बनाना चाहते हैं, वे 38,000 GBP (ब्रिटिश पाउंड) का पेमेंट करके इसे बुक कर सकते हैं. Roadster को टेक्सास के वाको में एक भव्य इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा. जिन लोगों ने कार को पहले से रिजर्व किया है, कंपनी ने उन्हें इस इवेंट में शामिल होने के लिए खास इनवाइट भी भेजा है.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब Tesla इस कार की लॉन्चिंग की तारीख दे रही है. इससे पहले नवंबर 2025 में एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि Roadster को अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन उस समय-सीमा (टाइमलाइन) का पालन नहीं हो सका था. अब देखना होगा कि 1 अक्टूबर को यह कार ऑटोमोबाइल बाजार में क्या नया तहलका मचाती है.

क्या भारत के लोग Tesla Roadster बुक कर पाएंगे?

Tesla Roadster के लिए भले ही ग्लोबल मार्केट में रिजर्वेशन विंडो खुली हो, लेकिन भारत में इसकी स्थिति अलग है. Tesla की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर फिलहाल Roadster के लिए ‘Reserve Now’ का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है. यहां कंपनी की ओर से केवल ‘Get Updates’ का ऑप्शन दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Kia ने Electric Van PV7 से उठाया पर्दा, 460km की रेंज और 11-सीटर का ऑप्शन, 25 मिनट में होगी 80% चार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयश पाण्डेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >