विदेशी Tesla Cybertruck पर चढ़ा देसी रंग, रंग-बिरंगे डिजाइन से सजी EV पर लिखा- 'देखो मगर प्यार से'

Tesla Cybertruck को इस बार अनोखा देसी लुक दिया गया है. इसकी पूरी बॉडी को रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल डिजाइन से सजाया गया है और आगे 'देखो मगर प्यार से' लिखा गया है. भारतीय ट्रकों जैसा यह मेकओवर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Tesla Cybertruck को आपने अब तक उसके अलग डिजाइन और स्टील से बनी बॉडी के लिए देखा होगा. लेकिन इस बार यह इलेक्ट्रिक पिकअप बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रही है. Cybertruck की पूरी बॉडी को रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल डिजाइन से सजाया गया है. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी भारतीय ट्रक को नए और स्टाइलिश अंदाज में तैयार किया गया हो. Cybertruck का यह अनोखा रूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Tesla Cybertruck को मिला देसी अंदाज

वीडियो में नजर आ रही EV किसी ऑटोमोटिव वर्कशॉप या डिटेलिंग फैसिलिटी के अंदर खड़ी दिखाई देती है. इसकी खास बात इसका डिजाइन है. आगे, साइड और पीछे की तरफ चमकीले रंगों और अलग-अलग तरह की कलाकारी वाले डेकोरेटिव पैनल लगाए गए हैं. इसे देखकर आपको भारत में चलने वाले ट्रकों की याद आ सकती है. ट्रकों की तरह ही इस गाड़ी पर भी फूल-पत्तियों, धार्मिक चित्रों और अलग-अलग डिजाइन से सजावट की गई है.

इस Cybertruck के आगे लिखा एक मैसेज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, 'Dekhho Magar Pyaar Se!!' यह वही लाइन है, जो अक्सर भारतीय ट्रकों के पीछे या आगे देखने को मिल जाती है. Cybertruck जैसी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक गाड़ी पर यह देसी अंदाज इसे और भी मजेदार बना देता है.

यह रैप गाड़ी के लगभग पूरे बाहरी हिस्से पर लगाया गया है. गाड़ी के आगे बीच में एक बड़ा डिजाइन दिया गया है और उसके चारों तरफ भी सुंदर पैटर्न बनाए गए हैं. गाड़ी के दोनों तरफ भी अलग-अलग तरह की बारीक डिजाइन और तस्वीरें बनी हैं. पीछे की तरफ भी इसे खास तरीके से सजाया गया है, जहां मेहराब जैसे डिजाइन के साथ कई दूसरे छोटे-छोटे डिजाइन भी देखने को मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: गोलियों और लैंड माइंस से बचाएगी, पंचर के बाद भी चलेगी 50 km; आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Armado का वीडियो

Tesla Cybertruck की खूबियां

Tesla Cybertruck अपने अनोखे डिजाइन की वजह से दूर से ही अलग नजर आती है. इसके बॉडी पर सीधे और नुकीले किनारे दिए गए हैं, जबकि स्टेनलेस स्टील से बनी बॉडी इसे मजबूत और अलग लुक देती है. Tesla का दावा है कि Cybertruck 9mm गन से चली गोली को भी झेल सकती है. इसकी लंबाई 5.87 मीटर है. यानी सड़क पर चलते समय यह गाड़ी काफी बड़ी और दमदार दिखाई देती है.

Tesla Cybertruck को तीन वेरिएंट, Long Range, All-Wheel Drive और Cyberbeast में पेश किया गया है. इनमें Cyberbeast सबसे पावरफुल वेरिएंट है. यह एक बार चार्ज करने पर 514 km तक की रेंज देता है. इसकी स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह महज 2.6 सेकंड में 0 से 96 km/h की स्पीड पकड़ लेता है. इसकी टॉप स्पीड 209 km/h तक सीमित है. वहीं, अगर सबसे ज्यादा रेंज चाहिए तो Long Range वेरिएंट आगे है, जो एक बार चार्ज करने पर 582 km तक चल सकता है.

ये भी पढ़ें: MG Comet EV के पीछे कांच पर स्पीड दिखाने वाला डिस्प्ले वायरल, फैक्ट्री फीचर या जुगाड़?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >