Karen Jacobsen: मिलिए करेन जैकबसेन महिला से जिन्होंने गूगल मैप्स को दी अपनी आवाज

Who Is GPS Girl Karen Jacobsen: अभी आपको गूगल मैप पर न्यूयॉर्क की एंटरटेनर करेन जैकबसेन की आवाज सुनने मिलती है. करेन जैकबसन की आवाज सिरी में भी है.

गूगल मैप्स के पीछे कौन आवाज है?

जब आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं और कभी रास्ता भूल जाते हैं या आपको रास्ते के बारे में पता नहीं होता है तो आप हमेशा गूगल मैप (Google Map) की हेल्प जरूर लेते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल मैप जब आप मदद लेते हैं, तो एक गर्ल की आवाज आती है वह लड़की कौन है?

न्यूयॉर्क की एंटरटेनर हैं करेन जैकबसेन

क्या आपको पता है कि गूगल मैप (Google) में आप जो आवाज सुनते हैं वह किसकी है? जवाब है- करेन जैकबसेन (Karen Jacobsen). करेन एक महिला हैं और वह न्यूयॉर्क की एक एंटरटेनर हैं. अभी आपको गूगल मैप पर न्यूयॉर्क की एंटरटेनर करेन जैकबसेन (Google Map GPS Voice Karen Jacobsen) की आवाज सुनने मिलती है.

जीपीएस गर्ल के नाम से मशहूर

करेन जैकबसेन की आवाज सिरी (Karen Jacobsen Voice Siri) में भी है. करेन जैकबसेन दुनियाभर में जीपीएस गर्ल (GPS Girl) के नाम से मशहूर हैं और वह प्रोफेशनल सिंगिंग भी करती हैं.

1 अरब से भी ज्यादा डिवाइस में सुनी जाती है यह आवाज

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में इस आवाज को 1 अरब से भी ज्यादा डिवाइस में सुना जाता है. यही नहीं, इस मशहूर आवाज की मालकिन यानी जीपीएस गर्ल ने जीपीएस नेवीगेशन के लिए 50 घंटे से भी अधिक की रिकॉर्डिंग की है.

गूगल मैप पर अब अमिताभ बच्चन दिखाएंगे ‘सही रास्ता’

गूगल मैप (Google Maps) पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी जल्द ही आपको रास्ता बताते हुए सुनाई दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तो गूगल ने अमिताभ बच्चन को उनकी आवाज गूगल मैप के ऐप को रिकॉर्ड करने के लिए संपर्क किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >