PAN Aadhaar Link: आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

1 / 1
PAN Aadhaar Link: आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस
फुल स्क्रीन में देखें

PAN Aadhaar Link: आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

PAN Aadhaar Link Status Check – कई लोगों को यह पता नहीं या याद नहीं होता कि उनका पैन आधार के साथ लिंक है या नहीं, इसे जानने का आसान तरीका हम आपको बताते हैं.

How To Check Aadhaar PAN Card Link Status Online: पैन कार्ड (Pan Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना अावश्यक है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, अब भी ऐसे लोगों की संख्या करोड़ों में है, जिन्होंने पैन-आधार को लिंक नहीं किया है.


सरकार ने ऐसे लोगों को राहत देते हुए पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन (PAN Aadhaar Linking Deadline) बढ़ाकर 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी है. लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं या याद नहीं होता कि उनका पैन आधार के साथ लिंक है या नहीं, इसे जानने का आसान तरीका हम आपको बताते हैं.

पैन-आधार लिंक स्टेटस चेक करने का ये है तरीका : सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल – https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना है.

अब आपको सबसे ऊपर दिये गए Link Aadhaar Status पर क्लिक करना होगा. अब आपके सामने एक पेज खुलकर आयेगा. उसमें आपको अपना पैन नंबर और आधार कार्ड नंबर डालना है.

इसके बाद आपको नीचे दाहिनी ओर दिये गए View Link Aadhaar Status पर क्लिक करना होता है. अगर आपका पैन कार्ड आधार के साथ लिंक होगा, तो आपको Your Aadhaar is linked with PAN का मैसेज दिखेगा. अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो PAN not linked with Aadhaar. Please click the Link Aadhaar मैसेज आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >