Tata Sierra Petrol खरीदें या EV का इंतजार करें? लॉन्च से पहले जानिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेहतर

Tata Sierra EV भारत में 30 जून 2026 को लॉन्च होने वाली है. यह मौजूदा ICE (पेट्रोल-डीजल) मॉडल के मुकाबले कई अहम बदलावों के साथ आने वाली है. सबसे खास बात यह है कि इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) का ऑप्शन मिलेगा, जो फिलहाल पेट्रोल वर्जन में उपलब्ध नहीं है. यहां जानिए पेट्रोल और ईवी में कौन सा आपके लिए सही रहेगा.

भारतीय ऑटो बाजार में Tata Motors अपनी आइकॉनिक Sierra को नए अवतार में वापस ला रही है. खास बात यह है कि इस बार Sierra सिर्फ पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी उपलब्ध होगी. कंपनी 30 जून 2026 को ऑफिशियली Tata Sierra EV से पर्दा उठाने जा रही है. ऐसे में कई ग्राहक यह सोच रहे हैं कि उन्हें इलेक्ट्रिक Sierra का इंतजार करना चाहिए या फिर पेट्रोल-डीजल मॉडल खरीदना बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं Tata Sierra EV और Tata Sierra Petrol के बीच क्या बड़े अंतर देखने को मिल सकते हैं.

AWD का फायदा फिलहाल सिर्फ EV में

Tata Motors ने हाल ही में जारी किए गए टीजर में Sierra EV पर QWD बैज दिखाया है. यह वही बैज है जो Harrier EV में भी इस्तेमाल किया गया है. इसका मतलब है कि Sierra EV में ड्यूल-मोटर सेटअप मिलेगा, जिसमें एक मोटर आगे और दूसरी पीछे के एक्सल पर होगी. यानी Harrier EV के बाद Sierra EV इस कॉन्फिगरेशन के साथ आने वाला ब्रांड का दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा. दूसरी ओर, मौजूदा Sierra Petrol में AWD का ऑप्शन नहीं मिलता. हालांकि, कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि ICE Sierra का AWD वर्जन भी डेवलप किया जा रहा है, लेकिन इसके 2027 तक आने की उम्मीद है. ऐसे में फिलहाल AWD चाहने वाले ग्राहकों के लिए EV ही एकमात्र ऑप्शन होगा.

डिजाइन में कितना होगा फर्क?

लुक्स के मामले में दोनों मॉडल काफी हद तक एक जैसे हैं. मौजूदा Sierra पेट्रोल वर्जन का बॉक्सी डिजाइन, फ्लश डोर हैंडल्स, ब्लैक-आउट A और C-पिलर्स और सिग्नेचर रैपअराउंड रियर ग्लास इलेक्ट्रिक वर्जन में भी देखने को मिलेगा. हालांकि EV मॉडल में कुछ खास बदलाव किए गए हैं. Sierra EV के फ्रंट में बॉडी-कलर्ड सील्ड पैनल मिलेगा, क्योंकि इलेक्ट्रिक कारों को इंजन कूलिंग के लिए बड़े ग्रिल की जरूरत नहीं होती. वहीं पेट्रोल मॉडल में ट्रेडिशनल ब्लैक ग्रिल दी गई है. इसके अलावा EV में Sierra.EV बैजिंग और चार्जिंग पोर्ट फ्लैप भी मिलेगा, जो इसे ICE मॉडल से अलग पहचान देगा.

पावरट्रेन में सबसे बड़ा अंतर

Tata Sierra Petrol और Sierra EV के बीच सबसे बड़ा फर्क इनके पावरट्रेन में देखने को मिलेगा. पेट्रोल मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. वेरिएंट के हिसाब से इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं. हालांकि फिलहाल पेट्रोल या डीजल वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम उपलब्ध नहीं है.

दूसरी ओर Sierra EV पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आएगी. उम्मीद है कि यह Tata की Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका इस्तेमाल Harrier EV में भी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं. बड़ी बैटरी के साथ ड्यूल-मोटर AWD सेटअप मिलने की उम्मीद है, जबकि छोटे बैटरी पैक में सिंगल फ्रंट-माउंटेड मोटर दी जा सकती है. रेंज की बात करें तो Sierra EV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियली आंकड़ों का ऐलान नहीं किया है.

कीमत में कितना होगा अंतर?

Tata Motors ने अभी तक Sierra EV की कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 15-18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप AWD वेरिएंट के लिए 25 लाख रुपये तक जा सकती है. वहीं, मौजूद Tata Sierra ICE की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है. ऐसे में अगर EV वर्जन की शुरुआती कीमत 15 लाख हुई, तो पेट्रोल वर्जन इलेक्ट्रिक के मुकाबले अधिक किफायती ऑप्शन बन सकती है.

किसे चुनना होगा बेहतर?

अगर आपकी प्रायोरिटी कम रनिंग कॉस्ट, लंबी रेंज और AWD जैसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है, तो Tata Sierra EV आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. वहीं अगर आप लंबी यात्राओं के दौरान चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता नहीं करना चाहते और शुरुआती कीमत कम रखना चाहते हैं, तो Sierra Petrol या Diesel ज्यादा अच्छा ऑप्शन है. 30 जून को होने वाली आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद Sierra EV की कीमत, फीचर्स और रेंज से जुड़े सारे डिटेल्स सामने आ जाएंगे, जिसके बाद आपके लिए फैसला लेना और आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >