₹5.69 लाख वाली Tata की इस SUV का जलवा, 8 लाख लोगों को बनाया अपना दीवाना

Tata Motors की सबसे सस्ती SUV, Tata Punch, ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में 8 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. जानें क्या है इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी का कारण और इसकी खासियतें.

टाटा मोटर्स ने एक नई उपलब्धि हासिल की है. कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी टाटा पंच ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में धमाल मचा दिया है. इस कार के लॉन्च हुए 5 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इस SUV ने बिक्री के मामले में 8 लाख यूनिट का आंकड़ा छू लिया है. टाटा नेक्सन के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह दूसरी एसयूवी बन गई है. 

2021 में लॉन्च हुई थी टाटा पंच 

कंपनी ने Tata Punch को साल 2021 के अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था. जून 2026 के लास्ट तक इस कार की कुल 7,97,479 यूनिट सेल कर दी गई थी. इसके बाद जुलाई 2026 के शुरुआती दिनों में सिर्फ इस एसयूवी के 2,521 यूनिट और सेल होते ही कंपनी ने 8 लाख के चमत्कारी आंकड़ें को अपने नाम कर लिया.

5 महीनों में टाटा पंच का जलवा 

टाटा पंच की पॉपुलैरिटी कितनी ज्यादा बढ़ चुकी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने यानि जून 2026 में इसकी कुल 21,006 यूनिट सेल हो गई. इसी के चलते यह वित्त-वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY2027) में 60,321 यूनिट सेल के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी बन गई. इस गाड़ी की सबसे अधिक चौंकाने वाली बात तो ये रही कि इसी साल फरवरी 2026 में 7 लाख की सेल पूरी हो चुकी थी. इसके बाद सिर्फ 5 महीनों में ही 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गईं. गौर करने वाली बात ये है कि लॉन्च के बाद पहली बार इसी वर्ष अलग-अलग महीनों में इसकी बिक्री 20 हजार यूनिट से अधिक रही.

टाटा पंच की वित्त वर्ष के अनुसार बिक्री

वित्त वर्षबिक्री (यूनिट)साल-दर-साल (YoY) बदलाव
FY2022*52,716-
FY20231,33,819+154%
FY20241,70,076+27%
FY20251,96,567+16%
FY20261,83,980-6%
FY2027**60,321+67%
कुल बिक्री7,97,479

टाटा पंच ने कैसे किया यह कारनामा?

टाटा पंच की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे इसी साल जनवरी में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट मॉडल का बड़ा हाथ है. पहले की तुलना में न्यू मॉडल में न्यू फीचर्स, न्यू डिजाइन, न्यू इंटीरियर और नए इंजन के विकल्प मिले हैं. इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है. इतना ही नहीं, यह गाड़ी पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक विकल्पों में भी आती है. इसकी पेट्रोल वेरिएंट का दाम करीब 5.70 लाख रुपये, CNG की स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 6.80 लाख और Punch.EV का प्राइस 9.69 लाख रुपये है.

टाटा पंच की खासियत क्या है?

टाटा मोटर्स की इस शानदार एसयूवी में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, 120 HP की ताकत जेनरेट करता है. इसके अलावा इसके सीएनजी वेरिएंट में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन फिट किया गया है, जो सिटी और हाईवे दोनों जगहों पर शानदार परफॉर्मेंस कर सकता है. इसके अलावा इसमें मुख्य फीचर्स के तौर पर 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें: बजट है ₹10 लाख से कम तो कौन-सी 7-सीटर कार होगी बेस्ट? Maruti, Mahindra और Renault लिस्ट में शामिल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivansh Shekhar

Published by: Amitabh Kumar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >