अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Tata Motors इस महीने अपनी कई पॉपुलर EVs पर भारी डिस्काउंट और शानदार बेनिफिट्स दे रही है. खास बात यह है कि कुछ मॉडल्स पर कुल फायदा 3.8 लाख रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे Nexon EV से लेकर Curvv EV तक की खरीद पहले से ज्यादा किफायती हो गई है.
Tata Nexon EV पर कितना मिलेगा फायदा?
Tata Nexon EV पर कंपनी MY24 और MY25 मॉडल्स के लिए 1.2 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसमें 20,000 रुपये का ग्रीन बोनस, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 55,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. इसके अलावा मौजूदा EV ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा. वहीं MY26 Nexon EV पर ज्यादा से ज्यादा 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Tata Harrier EV पर ऑफर
Tata Harrier EV पर कंपनी 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. इसमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 75,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. इसके अलावा मौजूदा EV ग्राहकों को 1 लाख रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा, जबकि पेट्रोल या डीजल कार से EV में अपग्रेड करने वालों को 50,000 रुपये तक का फायदा दिया जाएगा. कंपनी सभी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये का इंटरवेंशन बोनस भी दे रही है.
Tata Tiago EV पर भारी छूट
Tata Tiago EV पर भी कंपनी शानदार ऑफर्स दे रही है. MY24 और MY25 Tiago EV LR XZ+ वेरिएंट्स पर 2.1 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा. वहीं LR XT वेरिएंट्स पर 1.8 लाख रुपये और MR वेरिएंट्स पर 1.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. MY26 मॉडल्स पर भी वेरिएंट के हिसाब से 60,000 रुपये से लेकर 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
Tata Punch EV पर भी बड़ा डिस्काउंट
Tata Punch EV के MY24 और MY25 लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स पर 2.1 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. मिड-रेंज वेरिएंट्स पर 1.9 लाख रुपये तक और Smart ट्रिम पर 1.6 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. वहीं MY26 Punch EV लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स पर 1.4 लाख रुपये तक और मिड-रेंज ट्रिम्स पर 1.2 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
Tata Curvv EV पर सबसे ज्यादा फायदा
Tata Curvv EV इस समय सबसे ज्यादा डिस्काउंट पाने वाली Tata EV बन गई है. MY24 और MY25 Creative 45 वेरिएंट्स पर 3.3 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि बाकी वेरिएंट्स पर कुल बेनिफिट्स 3.8 लाख रुपये तक पहुंच रहे हैं. वहीं MY26 Curvv EV पर भी वेरिएंट के हिसाब से 3.3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: लॉन्ग ड्राइव होगी लग्जरी, भारत की ये 5 MPVs आती हैं कैप्टन सीट्स के साथ, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू
