Tata से लेकर Audi तक, 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां

अगर आप नयी गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. भारत में 1 अप्रैल से Tata Motors की गाड़ियों से लेकर कई लग्जरी ब्रांड्स अपनी-अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है. लग्जरी कारों में करीब 2% और Tata की गाड़ियों में औसतन 0.5% तक इजाफा होगा.

1 अप्रैल 2026 से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है. Audi, Mercedes-Benz और BMW जैसी लग्जरी ब्रांड्स के साथ-साथ डोमेस्टिक कंपनी Tata Motors भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं. कीमत बढ़ाने के पीछे कंपनी ने बढ़ते इनपुट कॉस्ट, महंगाई और ऑपरेशनल खर्च बताया है.

Audi की कारें होंगी महंगी

Audi ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इसका असर एंट्री-लेवल Audi Q3 से लेकर हाई-एंड Audi RSQ8 तक देखने को मिलेगा. फिलहाल इन कारों की कीमतें ₹43.23 लाख से ₹2.34 करोड़ के बीच हैं, जो अब और बढ़ जाएंगी.

Mercedes-Benz ने दूसरी बार बढ़ाई कीमतें

1 अप्रैल से Mercedes-Benz भी अपनी पूरी लाइनअप की कीमतों में करीब 2% की बढ़ोतरी करने जा रही है. इसमें GLA, GLC, GLE, GLS और G-Class जैसी लोकप्रिय SUVs शामिल हैं. 2026 में यह कंपनी की दूसरी प्राइस हाइक है. इसके अलावा, EQA, EQB, EQE और EQS जैसी इलेक्ट्रिक कारें भी महंगी होंगी. A-Class सेडान अभी कंपनी की सबसे किफायती कार है, जिसकी कीमत ₹44.45 लाख से शुरू होती है.

BMW और MINI भी नहीं रहे पीछे

BMW Group India भी BMW और MINI ब्रांड्स की कारों की कीमतों में 2% तक इजाफा करेगी. कंपनी की पॉपुलर कारों में 2 Series Gran Coupe, 3 Series LWB, 5 Series LWB, 7 Series और X1 से X7 तक की SUVs शामिल हैं. हाल ही में लॉन्च हुई BMW M2 CS (₹1.66 करोड़) जैसी परफॉर्मेंस कारें भी महंगी होंगी.

Comet EV से Gloster तक महंगी होंगी MG कारें

JSW MG Motor India ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कंपनी भी 2% तक की बढ़ोतरी करने वाली है. ऐसे में Comet EV से लेकर टॉप एंड Gloster SUV की कीमत बढ़ जाएगी.

Tata Motors की कारों पर भी असर

सिर्फ लग्जरी ही नहीं, Tata Motors भी 1 अप्रैल से अपनी पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी करने वाली है. इसका असर Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari, Tiago और Sierra जैसे मॉडल्स पर पड़ेगा. ऑन-रोड कीमत में इसका असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है.

Honda भी महंगी कर रही अपनी कार

होंडा कार्स इंडिया ने भी कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक प्रतिशत या मॉडल्स की पूरी जानकारी ऑफिशियल शेयर नहीं की है. माना जा रहा है कि कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर इसका असर पड़ेगा. होंडा के भारतीय पोर्टफोलियो में Amaze, City और Elevate जैसे मॉडल शामिल हैं.

कीमतें बढ़ने की बड़ी वजह क्या है?

कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह महंगे रॉ मेटेरियल, लॉजिस्टिक्स कॉस्ट और फॉरेन करेंसी के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव है. खासकर यूरो के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से इंपोर्टेड पार्ट्स और कंप्लीटली बिल्टअप यूनिट (CBU) गाड़ियों की लागत बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: Kia Seltos का Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रिजल्ट आया सामने, जानिए कार ने कैसा किया परफॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >