देश में 360 डिग्री कैमरा से लैस कारों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, क्योंकि सेफ्टी के नजरिए से यह एक बेस्ट फीचर माना जाता है. यह कार के फ्रंट, रियर और दोनों साइड में लगा होता है, जिससे गाड़ी के चारों तरफ आसानी से देखा जा सकता है. यदि आपके दिमाग में भी एक कार लेने का विचार चल रहा है, जिसमें यह फीचर उपलब्ध हो तो यहां हम आपको टाटा मोटर्स की 3 कारें Altroz, Tigor और Punch दिखाएंगे. इसके अलावा यह भी बताएंगे, कि तीनों में सबसे ज्यादा किफायती कौन है. इसके साथ-साथ स्पेक्स और अन्य फीचर्स के बारे में भी जानकारी देंगे.
Tata Altroz
टाटा मोटर्स अपनी Altroz को भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक कारों में रखती है. इसे BHARAT-NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जो 360 डिग्री कैमरा के साथ आती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपए है. सेफ्टी के तौर पर इसमें 6 स्टैंडर्ड एयरबैग, ESP, LED फॉग लैंप और SOS कॉलिंग फंक्शन मिलते हैं. इसके अलावा इसमें रियर डीफॉगर, रेन सेन्सिंग वाइपर, TPSM और ISOFIX चाइल्ड लॉक मिलेंगे. अल्ट्रोज में 1.5 लीटर रेवोटॉर्क और 1.2 लीटर रेवोट्रॉन डीजल इंजन मिलता है. इस गाड़ी में अल्ट्रा व्यू ट्विन एचडी डिजिटल कॉकपिट, 26.03 cm एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, 4 स्पीकर्स एंड 4 ट्वीटर्स और एयर प्यूरीफायर लगे हैं.
Tata Tigor
साल 2025 के स्टार्टिंग में इसके अपडेटेड मॉडल में Tigor Compact Sedan कार में 360 डिग्री कैमरा फीचर जोड़ा गया था. हालांकि, यह फीचर सिर्फ Tigor के सबसे महंगे XZ+ Lux में ही मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपए है. यह कार LED हैंडलैंप के साथ आती है. इसमें फ्रंट ग्रिल, फ्रंट फॉग लैंप विद क्रोम रिंगस, शार्क फिन एंटीना, LED DRLs, R15 ड्यूअल टोन अलॉय व्हील्स, ग्राउन्ड क्लियरेंस, फ्रंट आर्मरेस्ट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट विद कप होल्डर, न्यू एडवांस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रेन सेन्सिंग वाइपर, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड लॉक और 360 डिग्री SVS कैमरा लगे हैं. यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल रेवोट्रॉन और Bi-Fuel फ्यूल इंजन पैक्स के साथ आती है.
Tata Punch
टाटा पंच में एडवेंचर वेरिएंट से ही 360 डिग्री कैमरा मिलने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में इस कार को कहीं भी पार्क करना और तंग गलियों से निकालना आसान हो जाता है. इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें 6 एयरबैग्स, ऑटो डिमिंग iRVM, iTPMS, ऑटो हेडलैंपस एंड रेन सेन्सिंग वाइपर, फ्रंट फॉग लैंप और SOS कॉलिंग सिस्टम मिलेंगे. इसके अलावा ESP, हिल होल्ड असिस्ट, रियर डिफॉगर, ISOFIX चाइल्ड एंकर सीट्स, कमांड मैक्स टेक में अल्ट्रा व्यू ट्विन एचडी डिजिटल कॉकपिट, 26.03 CM इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17.78 एचडी डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, IRA कनेक्टिविटी और रियर AC वेंट्स लगे हैं. पंच में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज इंजन मिलेंगे, 120 पावरहाउस और 170 nm टॉर्क जेनरेट करता है.
ये भी पढ़ें: गड्ढों और खराब रास्तों पर भी फर्राटे से दौड़ेंगी ये 5 SUVs, ग्राउंड क्लीयरेंस है जबरदस्त, देखें लिस्ट
