Sony Honda Mobility की इलेक्ट्रिक कार Afeela के फीचर्स देख फैन हो जाएंगे आप

Sony Honda Mobility की नयी कार 2026 में सबसे पहले अमेरिका में बेची जाएगी. वर्ष 2025 में इस कार का प्री-ऑर्डर शुरू होगा. सोनी होंडा मोबिलिटी के CEO के मुताबिक, वर्चुअल रियलिटी (VR), आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) से लैस है. ये फीचर इसे नेक्स्ट लेवल की कार बनाते हैं.

Sony Honda Electric Car Afeela: दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा और टेक्नोलॉजी सेक्टर की बड़ी कंपनी सोनी, पिछले कुछ समय से साथ मिलकर इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही हैं. अब होंडा और सोनी के ज्वाइंट वेंचर ने अपनी कार पेश कर दी है. होंडा-सोनी के ज्वाइंट वेंटर ने लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 में एक नये इलेक्ट्रिक वाहन (EV) ‘अफीला’ (Afeela) का प्रोटोटाइप उतारा है.

सोनी-होंडा की नयी कार 2026 में सबसे पहले अमेरिका में बेची जाएगी. द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में इस कार का प्री-ऑर्डर शुरू होगा. सोनी होंडा मोबिलिटी के CEO यासुहिदे मिजुनो के मुताबिक, वर्चुअल रियलिटी (VR), आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) से लैस है. ये सारे फीचर मिलकर इसे नेक्स्ट लेवल की कार बनाते हैं.

Also Read: Kia EV6 Vs Hyundai Ioniq 5 : कीमत, फीचर्स, बैटरी और रेंज में कौन है बेहतर, यहां जानें

सोनी और होंडा की यह कार लेवल 3 ऑटोमेटेड ड्राइविंग फीचर से लैस होगी. लेवल 3 ऑटोनॉमी का मतलब है कि कार को ट्रैफिक जाम की स्थिति में ऑटोनॉमी मोड में चलाया जा सकेगा. जब सिस्टम ह्यूमन ड्राइवर के लिए संकेत देगा, तब इसे ह्यूमन ड्राइवर को चलाना होगा. यह कार फीचर्स के मामले में ऑटो सेक्टर अभी मौजूद कारों से काफी आगे है. सोनी-होंडा की अफीला कार क्वालकॉम (Qualcomm) और उसके डिजिटल चिप (SoC) पर तैयार की गई है.

इस फ्यूचरिस्टिक कार में तराशे हुए फ्रंट लुक के साथ नया डैशबोर्ड, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ग्रे इंटीरियर और डुअल-स्क्रीन सेटअप, डे टाइम रनिंग लाइट (DRL), शार्प लाइन के साथ हिडेन LED टेललाइट के साथ आकर्षक फ्रंट बंपर मिलेगा. इस फ्यूचर कार में इस फ्यूचरिस्टिक कार में अडवांस्ड सॉफ्टवेयर सिस्टम के साथ, क्लाउड बेस्ड सब्सक्रिप्शन सुविधाओं को बेहतर करने के लिए ADAS लेवल-3 टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है.

सोनी होंडा मोबिलिटी की अफीला इलेक्ट्रिक कार के पावर पैक और रेंज के बारे में अनुमान है कि यह कार सिंगल चार्ज में 600 km तक की रेंज देने में सक्षम होगी. अफीला इलेक्ट्रिक कार की कीमत के बारे में बात करें, तो कंपनी इसमें जिस तरह के फीचर्स ऑफर कर रही है, उन्हें ध्यान में रखते हुए एक अनुमान के मुताबिक, अफीला ईवी कार की कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है.

Also Read: EV In India: इलेक्ट्रिक व्हीकल के मामले में दिल्ली आगे, अगले साल तक कुल गाड़ियों में 25% होंगी ईवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >