Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून से होगी शुरू, सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे, जानें फीचर्स

Skoda अपनी नई Kodiaq RS को भारत में लाने जा रही है. इसकी बुकिंग 22 जून से शुरू होगी और सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. यह एक हाई-परफॉर्मेंस और लिमिटेड एडिशन SUV है जिसमें दमदार इंजन, तेज स्पीड, प्रीमियम लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन मिलता है.

Skoda के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. Skoda Auto India ने आखिरकार कन्फर्म कर दी है कि वह जल्द ही भारत में अपनी अब तक की सबसे तेज SUV लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने ऑफिसियली ऐलान किया है कि नई Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून 2026 से शुरू होगी. खास बात यह है कि Kodiaq RS भारत में आने वाली पहली Skoda SUV होगी, जिसे कंपनी का मशहूर RS (Rally Sport) बैज मिलेगा. यह बैज उन गाड़ियों को दिया जाता है, जिन्हें परफॉर्मेंस और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए खास तौर पर तैयार किया जाता है.

भारत में मिलेंगी केवल 50 यूनिट्स

Skoda Kodiaq RS की एंट्री को और भी खास बनाती है इसकी लिमिटेड गिनती में मिलने वाली यूनिट्स. कंपनी ने फिलहाल भारत के लिए इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स ही अलॉट किया है. ऐसे में अगर आप इस SUV को अपने गैरेज में शामिल करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए. खास बात यह है कि Kodiaq RS को भारत में पूरी तरह से तैयार (CBU) मॉडल के रूप में लाया जाएगा. यही वजह है कि इसकी कीमत मौजूदा स्टैंडर्ड Kodiaq के मुकाबले काफी ज्यादा होने की उम्मीद है.

Skoda Kodiaq RS: पावरट्रेन

  • इसमें 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 265 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
  • इस पावर को कंट्रोल करने के लिए इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. 
  • यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड करीब 231 kmph तक जाती है.
  • इसमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है जिसमें वेंटिलेटेड और स्लॉटेड डिस्क ब्रेक्स के साथ रेड फिनिश वाले बड़े ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: 12 लाख से ज्यादा बिकी, रीसेल वैल्यू भी कमाल, 20 साल पहले आई ये कार MPV सेगमेंट में अब भी कर रही राज

Skoda Kodiaq RS: एक्सटीरियर

  • फ्रंट से देखें तो इसमें नया डिजाइन किया हुआ बंपर मिलता है, जिसमें बड़े एयर इनटेक्स और फंक्शनल एयर कर्टन दिए गए हैं. इसके साथ ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और RS बैजिंग मिलती है. 
  • सबसे खास बात इसकी फ्रंट लाइट बार है, जो Matrix LED हेडलैम्प्स को जोड़ती है. ये चीज रात में इसे काफी फ्यूचरिस्टिक लुक देती है.
  • साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इनके साथ रेड ब्रेक कैलिपर्स इसका स्पोर्टी फील और बढ़ा देते हैं.
  • कार में ब्लैक-आउट एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जैसे रूफ रेल्स, ORVM कैप्स, विंडो सराउंड और C-पिलर ट्रिम, जो इसे और ज्यादा एग्रेसिव बनाते हैं.
  • पीछे की तरफ भी इसमें अपडेटेड बंपर, स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर, कनेक्टेड LED टेल लैंप्स और डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं.

Skoda Kodiaq RS: इंटीरियर

  • केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ जगह-जगह रेड स्टिचिंग दी गई है, जो डैशबोर्ड से लेकर सीट्स, आर्मरेस्ट और डोर पैनल तक फैली हुई है.
  • फ्रंट सीट्स काफी सपोर्टिव हैं और इनमें इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट के साथ RS ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है.
  • डैशबोर्ड के बीच में 13-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसे 10.25-इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है. इसके नीचे स्मार्ट रोटरी डायल्स दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से क्लाइमेट कंट्रोल, म्यूजिक वॉल्यूम और ड्राइव मोड जैसी सेटिंग्स को बदल सकते हैं.
  • इसके अलावा, इसमें 13-स्पीकर वाला प्रीमियम Canton साउंड सिस्टम मिलता है, जो 725 वॉट का दमदार ऑडियो आउटपुट देता है. 
  • इसमें ड्यूल वायरलेस चार्जर (कूलिंग के साथ), एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, कई स्टोरेज स्पेस और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री दी गई है. 
  • पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट्स भी हैं. साथ ही इसमें ADAS Level 2 सेफ्टी, 360-डिग्री कैमरा और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: BYD लेकर आ रही है Seal U SUV, भारत में दिखाया अपना एडवांस DM-i हाइब्रिड सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >