अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार, बाइक या स्कूटर है, तो दिमाग यह सवाल जरूर उठता होगा कि क्या फ्लड वाली सड़कों पर गाड़ी लेकर जाएं या नहीं? यह सवाल बहुत आम है, लेकिन इसपर सीधा जवाब नहीं दिया जा सकता है कि ऐसा करना ठीक होगा या नहीं. इसके लिए माइंड में यह बात समझने की जरूरत होती है कि आपकी ईवी का डिजाइन कंपनी ने कैसे किया है. क्या गाड़ी पानी से भरी सड़कों पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
एलेक्ट्रिक गाड़ी और पानी के बीच कनेक्शन
कई लोगों के अंदर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर यह गलतफहमी होती है कि पेट्रोल और डीजल इंजन वाली वाहनों की तुलना में इनमें पानी से डैमेज होने का डर अधिक रहता है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है. रियलिटी में ईवी को हेवी रेन और फ्लड जैसी अलग-अलग पर्यावरणीय हालातों में सेफ्टी मानकों को कंप्लीट करने के लिए कड़ी टेस्टिंग के दौर से गुजरना पड़ता है. इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी में आमतौर पर बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) फिट किया जाता है, जो नमी के संपर्क में आने पर शॉर्ट सर्किट को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों का डिजाइन और सेफ्टी
कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पानी से सेफ रखने के लिए उसमें कई सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल करती हैं. अधिकांश ईवी में बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम पूरी तरह से सीलबंद होते हैं, जिसके पास बरसात में गीली सड़कों पर आसानी से झेलने की क्षमता रखते हैं. हालांकि, फ्लड वाली जगहों पर गाड़ी को खड़ा करके रखना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. यदि पानी का लेवल आपकी ईवी के ग्राउंड क्लियरेंस से ऊपर है, तो यह उसके अंदर लगे कंपोनेंटस को डैमेज कर सकता है या फिर इलेक्ट्रिकल खराबी का कारण बन सकता है.
फ्लड वाली सड़कों से पार होने पर क्या करें?
यदि आपको अपनी ईवी के साथ मजबूरन किसी फ्लड वाली सड़कों से पार होना पड़ रहा है, तो वहां से निकलने के बाद कहीं ड्राई स्थान पर गाड़ी रोकें और उसकी सावधानीपूर्वक जांच करें. उसमें ध्यान से देखें कि कहीं केबिन के अंदर, बैटरी के पास या इलेक्ट्रिक मोटरों के आसपास पानी तो नहीं जम गया है. अच्छे से यह देखें कि बैटरी और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन पूरी तरह से ड्राई हो. रीजेनरेटटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे अचानक ब्रेक लगाने से बचा जा सकता है और पानी के छींटें नहीं उड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: भूलकर भी ऐसी जगह खड़ी न करें अपनी कार, वरना चूहे कर देंगे सीट्स और वायरिंग का कबाड़, आज ही आजमाएं ये टिप्स
