सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स गलती से भी न करें यह गलती

Samsung Galaxy M31 and Galaxy A70 SmartPhones face technical glitch after New software Update : सैमसंग गैलेक्सी के कई स्मार्टफोन्स फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट करने के बाद यूजर्स को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. सैमसंग गैलेक्सी एम 31 Samsung Galaxy M31 यूजर्स को भी यह परेशानी हो रही है.

Samsung Galaxy M31 and Galaxy A70 SmartPhones New software Update : सैमसंग गैलेक्सी के कई स्मार्टफोन्स फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट करने के बाद यूजर्स को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. सैमसंग गैलेक्सी एम 31 Samsung Galaxy M31 यूजर्स को भी यह परेशानी हो रही है.

Also Read: Samsung Galaxy के दो नये 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च, कीमत और खूबियां जानें

इस बात को लेकर ट्विटर पर यूजर्स ने शिकायत की है. यूजर्स का कहना है कि कंपनी द्वारा रोल आउट किये गए एंड्रॉयड 10 अपडेट के बाद फोन काम नहीं कर रहा है. यह नया अपडेट अप्रैल के सेक्योरिटी पैच के साथ आता है. यूजर्स की शिकायत है कि सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने पर उनका फोन फ्रीज हो रहा है और रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है.

रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी A70 Samsung Galaxy A70 में हार्डवेयर मिसमैच के कारण कुछ समस्याएं आ रही थीं. Samsung Galaxy A70 यूजर्स को एंड्रॉइड आधारित One UI 2.0 अपडेट दिया गया था. वहीं, गैलेक्सी M31 में सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते ऐसा हुआ.

हालांकि यूजर्स की शिकायतों के बाद सैमसंग ने सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट रोक दिया है. लॉकडाउन के चलते यूजर सैमसंग सर्विस सेंटर पर भी अपनी डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे. देश भर में सैमसंग के सर्विस सेंटर लॉकडाउन खुलने तक बंद रहेंगे.

खास बात यह है कि जिन यूजर्स ने अब तक सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया है, उनका स्मार्टफोन पहले जैसे ही काम कर रहा है और उन्हें सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल न करने की सलाह दी जा रही है.

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M31 और Galaxy A70 के लिए इस परेशानी को दूर करने के लिए जल्द ही एक अपडेट रोलआउट कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >