Samsung ला रही 108MP कैमरे वाला धांसू फोन, लॉन्च से पहले सामने आयी ये डीटेल्स

Samsung Galaxy F54 5G को लेकर आये नये अपडेट से पता चलता है कि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 25 हजार रुपये से 27 हजार रुपये तक बतायी जा रही है.

Samsung Galaxy F54 5G Launch Date: सैमसंग गैलेक्सी सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy F54 5G भारत में जल्द ही दस्तक दे सकता है. Google Play Console सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया जा चुके इस फोन को लेकर एक नयी लीक सामने आयी है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और प्राइस रेंज की डीटेल्स पता चली हैं.

Galaxy F54 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में होगा पेश

Samsung Galaxy F54 5G को लेकर आये नये अपडेट से पता चलता है कि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 25 हजार रुपये से 27 हजार रुपये तक बतायी जा रही है. यह फोन मई के अंत में लॉन्च हो सकता है. यह फोन गैलेक्सी M54 का रीब्रांडेड वर्जन है. नयी रिपोर्ट में फोन के फीचर्स और दूसरी जानकारी मिली है.

Also Read: Samsung Galaxy A73 और A33 को मिला One UI 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy F54 में क्या फीचर्स हो सकते हैं?

Galaxy F54 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा. स्मार्टफोन के ऑक्टा-कोर Exynos 1380 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है. कैमरे की बात करें, तो गैलेक्सी F54 5G के ट्रिपल रियर कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेंसर और 2MP का कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यह 32MP फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस होकर आ सकता है. बैटरी 6,000mAh की होगी और यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >