Samsung Galaxy A11 लॉन्च : ट्रिपल रियर कैमरा, पंच-होल डिस्प्ले, दमदार बैटरी के साथ ये खूबियां भी हैं खास

Samsung Galaxy A11 Smartphone launch: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी ए-सीरीज (Samsung Galaxy A series) पोर्टफोलियो के नये फोन गैलेक्सी ए11 (Samsung Galaxy A11) लॉन्च कर दिया है.

Samsung Galaxy A11 Smartphone launch: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी ए-सीरीज (Samsung Galaxy A series) पोर्टफोलियो के नये फोन गैलेक्सी ए11 (Samsung Galaxy A11) लॉन्च कर दिया है.

सैमसंग ने फोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और आधिकारिक रेंडर्स को भी पोस्ट किया गया है. हालांकि फोन की उपलब्धता और कीमत की जानकारी आना बाकी है.

सैमसंग गैलेक्सी ए11 होल-पंच डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. सैमसंग गैलेक्सी ए11 को चार रंग के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग शामिल हैं. इस साल कंपनी अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के तहत Galaxy A51 और Galaxy A71 को लॉन्च कर चुकी है और अब कंपनी ने सीरीज में एंट्री-लेवल फोन Galaxy A11 को भी शामिल कर दिया है.

सैमसंग गैलेक्सी ए11 में 6.4 इंच का LCD इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है. यह HD+ डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है. डिस्प्ले के बायें किनारे पर पंच होल दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है.सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 1.8GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है.

यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम के दो ऑप्शन में आयेगा. दोनों ही वेरिएंट के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी.फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का फीचर भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >