GT vs RR IPL 2022 Final Live Streaming: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खिताबी मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीमें आमने-सामने हैं. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में ये मैच खेला जाएगा. गुजरात की टीम का यह पहला आईपीएल है और अपने पहले ही सीजन में टीम फाइनल में पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान की टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है. राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहले आईपीएल सीजन में खिताब अपने नाम किया था. तब राजस्थान के कप्तान दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न थे. इस आईपीएल सीजन में गुजरात और राजस्थान के बीच दो मैच हुए हैं और दोनों मैच गुजरात ने जीते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या नहीं. आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी-
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला कब होगा?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मई यानी रविवार को खेला जाएगा.
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
Also Read: Jio Vs Airtel Vs Vi, जानिए कौन सा नेटवर्क दे रहा है सबसे सस्ता Disney+ Hotstar का सालाना सब्सक्रिप्शन
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल मैच कब शुरू होगा?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा. मैच की पहली पारी शाम 7:30 बजे शुरू होगी.
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 के फाइनल मैच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं. इसके अलावा, मैच के लाइव अपडेट्स prabhatkhabar.com पर भी देख सकते हैं.
