लॉन्च से पहले लद्दाख में नजर आई Himalayan 750, देखने को मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव

Royal Enfield Himalayan 440 की लॉन्च इवेंट के दौरान Himalayan 750 को लद्दाख में देखा गया. ये उसी वेन्यू पर खड़ी थी जिसे देखने के लिए रखा गया था. इस बाइक में क्या संभावित फीचर्स हो सकते हैं, इस लेख में जानेंगे

Royal Enfield अपनी एडवेंचर बाइक रेंज को और बड़ा करने की तैयारी में है. कंपनी की नई Himalayan 750 को हाल ही में Himalayan 440 के लॉन्च के दौरान लद्दाख में देखा गया है. यह बाइक Himalayan 450 से ऊपर वाले सेगमेंट में जगह बनाएगी. इससे पहले भी इसके प्रोटोटाइप को भारत और विदेशों में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है.

लद्दाख में दिखाई गई बाइक में कई आधुनिक फीचर्स नजर आए. इनमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स शामिल हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक Himalayan 750 की लॉन्च डेट या सभी तकनीकी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

हिमायलन 440 लॉन्च इवेंट के दौरान दिखी हिमालयन 750

ट्विन-सिलिंडर इंजन मिलने की उम्मीद

टेस्टिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों और प्रोटोटाइप से Royal Enfield Himalayan 750 में करीब 749cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलना करीब तय माना जा रहा है. यह इंजन मौजूदा 650cc पैरेलल-ट्विन इंजन से जुड़ी तकनीक पर आधारित हो सकता है.

मौजूदा 650cc इंजन 47.4hp की पावर और 56.5Nm का टॉर्क देता है. वहीं, Himalayan 750 के इंजन से करीब 55hp की पावर और 58Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है.

यह इंजन लिक्विड-कूल्ड यूनिट हो सकता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की संभावना है. बाइक में स्लिपर और असिस्ट क्लच मिल सकता है, जबकि क्विकशिफ्टर मिलने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है.

हिमायलन 440 लॉन्च इवेंट के दौरान दिखी हिमालयन 750

2.29 लाख में Royal Enfield की नई Himalayan 440 हुई लॉन्च, मिलेंगे 443cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स

मिल सकता है 19-इंच का फ्रंट व्हील

Himalayan 750 को Himalayan 450 से अलग बनाने के लिए इसके हार्डवेयर में भी बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें आगे की तरफ 19-इंच का अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है. इसके मुकाबले Himalayan 450 में 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है.

सस्पेंशन की बात करें तो बाइक के फ्रंट में Showa USD फोर्क्स दिए जा सकते हैं. इनमें प्रीलोड एडजस्टमेंट मिलने की संभावना है. पीछे की तरफ लिंकेज-टाइप मोनोशॉक दिया जा सकता है, जिसे भी प्रीलोड के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा.

इसके अलावा बाइक में 2-इन-1 एग्जॉस्ट सिस्टम, लंबी विंडशील्ड और स्प्लिट सीट जैसे डिजाइन एलिमेंट भी देखने को मिल सकते हैं.

हिमायलन 440 लॉन्च इवेंट के दौरान दिखी हिमालयन 750

मिल सकते हैं क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स

Himalayan 750 में Royal Enfield कई प्रीमियम फीचर्स दे सकती है. टेस्ट बाइक में स्विचगियर पर क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल के लिए अलग-अलग स्विच दिखाई दिए थे.

संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें:

  • क्रूज कंट्रोल
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • राउंड कलर्ड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • राइडिंग मोड्स
  • स्विचेबल डुअल-चैनल ABS
  • LED हेडलाइट
  • एडजस्टेबल फ्रंट और रियर सस्पेंशन

जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

हिमायलन 440 लॉन्च इवेंट के दौरान दिखी हिमालयन 750

दमदार हो सकता है ब्रेकिंग सेटअप

Himalayan 750 में आगे की तरफ डुअल डिस्क ब्रेक और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक मिल सकता है. सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS मिल सकता है, जिसे जरूरत के हिसाब से स्विच किया जा सकेगा.

पुरानी Himalayan से कितनी अलग होगी नई Himalayan?

Himalayan 750 को कंपनी Himalayan 450 के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम एडवेंचर टूरर के तौर पर पेश कर सकती है. ज्यादा क्षमता वाला ट्विन-सिलिंडर इंजन और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे लॉन्ग राइड्स के लिए उपयोगी बना सकता है.

हालांकि, अभी बाइक की कीमत, लॉन्च डेट, फाइनल इंजन आउटपुट और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए इस लेख में दी गई ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लीक हुई फोटोज और टेस्ट म्यूल के आधार पर संभावित जानकारी हैं.

ये भी पढ़ें: पुरानी हिमालयन 411 से कितनी अलग है नई हिमालयन 440? जानिए पावर, फीचर्स और प्राइस में क्या है अंतर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >