रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में भारत में हिमालयन 440 (Himalayan 440) को लॉन्च किया है. यह कंपनी की मशहूर ADV रेंज में नया मॉडल है, जिसमें पहले से हिमालयन 450 शामिल है. 2.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आई नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें मस्टैंग ब्राउन, सेला ब्लैक और नेलोंग व्हाइट शामिल हैं. कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग पूरे देश में अपनी डीलरशिप और ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी है.
हिमालयन 440 vs 450: इंजन ट्रांसमिशन
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 में वही 443 cc का LS440 इंजन दिया गया है जो स्क्रैम 440 में मिलता है. इसका 6-स्पीड ट्रांसमिशन भी स्क्रैम से ही लिया गया है. कंपनी इस बाइक के जरिए उन ग्राहकों को साधना चाहती है जो हिमालयन 450 की कॉम्पलिकैंट्स में पड़े बिना एक किफायती ADV खरीदना चाहते हैं.
हिमालयन 440 vs 450: EMI तुलना
अगर आप रॉयल एनफील्ड की हिमालयन बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं और 440 व 450 के बीच कंफ्यूजन में हैं, तो यहां दोनों की मासिक EMI की तुलना दी गई है.
ये भी पढ़ें: TVS Ronin की जबरदस्त डिमांड, बिक्री में Pulsar और Apache को छोड़ दिया पीछे, बनी सेगमेंट की बादशाह
हिमालयन 440 vs 450: कितनी बनेगी महीने की EMI
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 और हिमालयन 450 की EMI निकालने के लिए हमने बाइक की एक्स-शोरूम कीमत का 100% लोन माना है. इस पर ब्याज दर 9.5% रखी गई है और लोन चुकाने की अवधि 24 महीने तय की गई है.
वेरिएंट और कीमत जानकारी
EMI कैलकुलेट करने के लिए हिमालयन 440 के सिंगल वेरिएंट को लिया गया है, क्योंकि इसके तीनों कलर ऑप्शन की कीमत एक ही है. दूसरी तरफ हिमालयन 450 की कीमत 3,08,029 रुपये से 3,39,564 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इस तुलना के लिए हमने हिमालयन 450 की शुरुआती (बेस) कीमत को शामिल किया है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Himalayan 440 vs Yezdi Adventure: किसे खरीदने पर सबसे कम EMI देनी होगी?
हिमालयन 440 vs 450: EMI का हिसाब
कैलकुलेशन के मुताबिक हिमालयन 440 की हर महीने की EMI 10,514 रुपये बनती है, जबकि हिमालयन 450 की हर महीने की EMI 14,143 रुपये बनती है.
इन बातों का रखें ध्यान
खरीदारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि महीने की EMI कई बातों पर निर्भर करती है. जैसे कि चुना गया वेरिएंट, मिलने वाला ऑफर और डिस्काउंट, लिया गया लोन अमाउंट, डाउन पेमेंट की रकम, ब्याज दर और चुना गया समय आदि.
