Royal Enfield ने अपनी 650cc लाइनअप को और मजबूत कर दिया है. कंपनी ने भारत में अपनी नई Bullet 650 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹3.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस बाइक को पहली बार EICMA 2025 में शोकेस किया गया था. अब यह कंपनी की पहले से मौजूद 650cc फैमिली जैसे Continental GT 650, Interceptor 650, Bear 650 और Super Meteor के साथ जुड़ गई है. सबसे खास बात यह है कि Bullet नाम सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि 1932 से चली आ रही एक विरासत है, जिसे आज भी लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज और कल्ट स्टेटस हासिल है.
Bullet 650 का डिजाइन
Bullet 650 का डिजाइन देखते ही एक जाना-पहचाना फील आता है, क्योंकि इसमें Bullet 350 और Classic 650 Twin की झलक साफ दिखती है. इस बाइक में वही signature chrome हेडलाइट, हेडलैंप हाउसिंग और टेललाइट मिलती है. सबसे खास बात है इसका फ्यूल टैंक, जिस पर हाथ से बनाई गई (hand-painted) पिनस्ट्राइप्स और मेटैलिक बैज इसे और भी रॉयल फील देते हैं. अगर फेंडर्स की बात करें तो ये Classic 650 के मुकाबले थोड़े ज्यादा चौकोर और बॉक्सी डिजाइन में आते हैं, जिससे बाइक का रोड प्रेजेस और भी दमदार नजर आता है.
अगर फर्क की बात करें तो इस बाइक की एर्गोनॉमिक्स (Ergonomics) यानी राइडिंग पोजिशन ज्यादा प्रैक्टिकल लगती है. Classic 650 के मुकाबले इसमें सीट का सेटअप अलग है. यहां सीट को पीछे वाले सस्पेंशन से जोड़कर एक सिंगल-पिस यूनिट दिया गया है. इसका मतलब यह है कि पिलियन यानी पीछे बैठने वाले के लिए राइड थोड़ी ज्यादा आरामदायक हो सकती है.
वहीं दूसरी तरफ, इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह डिजिटल-एनालॉग कॉम्बिनेशन वाला ही है. साथ में फ्यूल गेज और ओडोमीटर के लिए छोटा सा डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है.
Bullet 650 का इंजन
Royal Enfield Bullet 650 में 647.95 cc का parallel-twin इंजन मिलता है, जो पहले से ही Interceptor 650 और Super Meteor 650 जैसे कई पॉपुलर मॉडल्स में यूज हो चुका है. यह air-oil cooled इंजन 7,250 rpm पर 47 bhp की पावर और 5,650 rpm पर 52.3 Nm का दमदार टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.
Bullet 650 का हार्डवेयर
इसमें स्टील ट्यूबिंग से बना फ्रेम मिलता है, जो इसे मजबूती देता है. आगे की तरफ 43 mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स लगाए गए हैं, जबकि पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. इसकी आइकॉनिक स्टाइल को बनाए रखने के लिए इसमें आगे 19-इंच और पीछे 18-इंच के व्हील्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है.
ब्रेकिंग के लिए आगे 320 mm और पीछे 300 mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं. सेफ्टी के लिए ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है. राइडिंग कम्फर्ट की बात करें तो इसकी सीट की ऊंचाई 800 mm है, जिससे ज्यादातर राइडर्स के लिए इसे संभालना आसान हो जाता है. वहीं 243 किलो का कर्ब वेट इसे एक मजबूत और रोड-स्टेबल फील देता है. लंबी दूरी की राइड्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 14.8 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 72Kmpl माइलेज के साथ आई Hero Super Splendor XTEC 2.0, कीमत भी कम और फीचर्स भी जबरदस्त
