TVS Apache RTR 200 4V: दमदार डिजाइन, जबरदस्त माइलेज और स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाली 200cc बाइक

TVS Apache RTR 200 4V में मिलता है शानदार डिजाइन, 42KMPL का माइलेज और GTT जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी. जानें इसकी कीमत, इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

अगर आप साल के आखिर में कोई नयी स्पोर्टी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो TVS Apache RTR 200 4V आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. यह बाइक न सिर्फ अपने स्पोर्टी डिजाइन और रेसिंग लुक के लिए मशहूर है, बल्कि इसमें दी गई ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) इसे ट्रैफिक में चलाने के लिए और भी खास बना देती है.

TVS Apache RTR 200 4V की कीमत

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी इस दमदार बाइक की एक्सशोरूम कीमत ₹1,41,290 से ₹1,48,620 के बीच तय की है. यानी कि यह अपने सेगमेंट में किफायती कीमत पर प्रीमियम फीचर्स ऑफर करती है.

TVS Apache RTR 200 4V: लुक और डिजाइन

TVS Apache RTR 200 4V का डिजाइन पहली नजर में ही आकर्षित कर लेता है. इसमें क्लास D प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED हेडलाइट्स, रेसिंग डबल बैरल एग्जॉस्ट और हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार जैसे फीचर्स दिये गए हैं. इसका रेसिंग ओरिजन चेसिस बाइक को शानदार स्टेबिलिटी और लुक देता है.

TVS Apache RTR 200 4V: ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT)

इस बाइक की सबसे खास बात है GTT यानी Glide Through Technology. यह टेक्नोलॉजी बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में बहुत काम आती है. इसमें बिना थ्रॉटल दिये सिर्फ क्लच छोड़ने से बाइक धीरे-धीरे चलती रहती है, जिससे इसे सिटी ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है. इस फीचर से फ्यूल एफिशिएंसी और माइलेज दोनों बेहतर होते हैं.

TVS Apache RTR 200 4V: इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 197.75cc का BS6 इंजन दिया गया है, जो 20.54bhp की पावर और 17.25Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. साथ ही, इसमें 5 इंच की TFT कलर डिस्प्ले मिलती है, जिसमें TBT नेविगेशन और कई स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं.

TVS Apache RTR 200 4V: माइलेज

कंपनी के अनुसार, TVS Apache RTR 200 4V लगभग 42 KMPL का माइलेज देती है. यानी पावर और परफॉर्मेंस के साथ यह बाइक माइलेज के मामले में भी जबरदस्त है.

TVS Apache RTR 200 4V: स्पोर्टी डिजाइन, स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस

अगर आप एक स्टाइलिश, टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली और पावरफुल बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Apache RTR 200 4V आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसका स्पोर्टी डिजाइन, स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस, और ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी इसे 200cc सेगमेंट में सबसे अलग बनाते हैं.

Bajaj Pulsar: नये लुक और फीचर्स के साथ आयी 2026 Pulsar NS125, अब और स्टाइलिश और स्मार्ट

Royal Enfield Hunter को टक्कर देने आ रही Yamaha XSR 155, कीमत और फीचर्स जान सोच में पड़ जाएंगे कि कौन सी खरीदें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >