Tata Harrier EV Review: 627KM रेंज, लैंड रोवर तकनीक और दमदार फीचर्स वाली भारत की पहली 4WD इलेक्ट्रिक SUV

Tata Harrier EV Review: Tata Motors ने घरेलू बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Tata Harrier EV को लॉन्च किया है. यह SUV लैंड रोवर D8-बेस्ड OMEGA प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसे Jaguar Land Rover के सहयोग से डेवलप किया गया है. इसका डिजाइन और तकनीक बेहद खास है. पढ़ें इसके रिव्यू

Tata Harrier EV Review: Tata Motors ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV, HarrierEV को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसमें वो सब कुछ है जो एक प्रीमियम EV को खास बनाता है- ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम, एडवांस टेक्नोलॉजी, जबरदस्त रेंज और शानदार लुक.

लॉन्च से पहले दिखाया दम

लॉन्च से ठीक पहले TataMotors ने एक वीडियो में Harrier EV की ऑफ-रोडिंग क्षमता को दिखाया, जहां यह केरल के मशहूर Elephant Rock पर चढ़ती नजर आई. यह वीडियो दर्शाता है कि SUV केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि चुनौतीपूर्ण रास्तों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करती है.

Harrier EV की झलक और टेक्नोलॉजी

Harrier EV को acti.ev+ आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है और इसका चेसिस Jaguar Land Rover के D8 बेस्ड OMEGA प्लैटफॉर्म से लिया गया है.SUV में डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप है जो 500Nm तक का टॉर्क जेनरेट करता है. 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 6.3 सेकेंड लगते हैं.

दमदार बैटरी और रेंज

Harrier EV दो बैटरी ऑप्शन में आती है- 65kWh और 75kWh. बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट ARAI सर्टिफाइड 627 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है, जबकि रियल-वर्ल्ड में 480-505 किमी की रेंज मिलती है. DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 15 मिनट में 250 किमी तक की रेंज मिल सकती है.

पहली बार 4WD इलेक्ट्रिक SUV

Harrier EV देश की पहली मास-मार्केट 4WD इलेक्ट्रिक SUV बन गई है. इसमें दिये गए 6 अलग-अलग ड्राइव मोड- Snow, Sand, Rock Crawl, Normal, Eco और Boost- इस SUV को हर तरह की सड़क और टेरेन के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

एडवांस फीचर्स से लैस

Harrier EV में टाटा का सबसे नया रिमोट पार्किंग फीचर दिया गया है, जिससे आप अपनी कार को बिना ड्राइवर के पार्क कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें मिलता है:

14.53-इंच Samsung Neo QLED टचस्क्रीन

10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर

लेवल-2 ADAS

540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा

पैनारोमिक सनरूफ

6 इंडियन लैंग्वेज में वॉयस असिस्टेंस

Alexa और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

V2V (VehicletoVehicle) और V2L(VehicletoLoad) टेक्नोलॉजी.

डिजिटल की और DrivePay टेक्नोलॉजी

अब Harrier EV को चाबी की जरूरत नहीं. डिजिटल की के जरिये आप स्मार्टफोन से कार को ऐक्सेस कर सकते हैं. साथ ही DrivePay सिस्टम से आप टोल और चार्जिंग स्टेशन पर डायरेक्ट कार से पेमेंट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब बस 10 लाख रुपये में घर ले जाएं ये 5 ऑटोमैटिक कार, जबरदस्त फीचर्स के साथ

यह भी पढ़ें: New Carens Clavis को खरीदने के पहले जान लें इसके माइलेज के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >