Realme 6 और Realme 6 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Realme 6, Realme 6 Pro Launch: रियलमी ने भारत में अपनी नयी रियलमी 6 सीरीज (Realme 6 series) लॉन्च कर दी है. इसके तहत रियलमी 6 (Realme 6) और रियलमी 6 प्रो (Realme 6 Pro) स्मार्टफोन लॉन्चि किये गए हैं.

Realme 6, Realme 6 Pro Launch: रियलमी ने भारत में अपनी नयी रियलमी 6 सीरीज (Realme 6 series) लॉन्च कर दी है. इसके तहत रियलमी 6 (Realme 6) और रियलमी 6 प्रो (Realme 6 Pro) स्मार्टफोन लॉन्चि किये गए हैं. दोनों फोन में 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. इसके अलावा दोनों फोन एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई पर काम करते हैं.

रियलमी 6 प्रो की कीमत (Realme 6 Pro price) 16,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. वहीं, रियलमी 6 की शुरुआती कीमत (Realme 6 price) 12,999 रुपये है. यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. रियलमी 6 प्रो की पहली सेल (Realme 6 Pro first sale) फ्लिपकार्ट (flipkart) और रियलमी डॉट कॉम (realme.com) पर 13 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. वहीं, रियलमी 6 की पहली सेल (Realme 6) की पहली सेल 11 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

Realme 6 के फीचर्स

6.5 inch full HD+ डिस्प्ले

मीडियाटेक हेलियो जी90टी प्रोसेसर

64+8+2+2 MP क्वाड कैमरा सेटअप

16 MP सेल्फी कैमरा

4300mAh की बैटरी

Comet White और Comet Blue रंगों में उपलब्ध

Realme 6 Pro के फीचर्स

6.6 inch full HD+ डिस्प्ले

डुअल पंच होल डिजाइन

16+8 MP डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप

64+12+8+2 MP रियर कैमरा सेटअप

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर

4300mAh की बैटरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >