Realme 6 सीरीज और Fitness Band की लॉन्चिंग, यहां देखें Live Stream

Realme 6 and Realme 6 Pro launch: रियलमी 6 (Realme 6) और रियलमी 6 प्रो (Realme 6 Pro) स्मार्टफोन को आज यानी 5 मार्च 2020 को भारतीय मार्केट में ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा.

Realme 6 and Realme 6 Pro launch: रियलमी 6 (Realme 6) और रियलमी 6 प्रो (Realme 6 Pro) स्मार्टफोन को आज यानी 5 मार्च 2020 को भारतीय मार्केट में ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (Salman Khan) को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है. बताते चलें कि कंपनी ने कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते नयी दिल्ली में आज होने वाले इवेंट को कैंसिल कर दिया था और अब कंपनी अपने इन हैंडसेट्स को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च करेगी.

अगर आप रियलमी 6 के लॉन्च इवेंट को लाइव (Realme 6 launch event live) देखना चाहते हैं तो आप इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप पर भी लाइव देख सकते हैं. रियलमी 6 के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर रियलमी इंडिया (Realme India) के चैनल द्वारा लाइवस्ट्रीम किया जाएगा. इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा.

मालूम हो कि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन सीरीज के कई फीचर्स को आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये टीज किया है. इन टीज किये गए फीचर्स के मुताबिक, कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च करेगी. साथ ही, फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, फ्रंट में ड्यूल पंच-होल सेल्फी कैमरा सेट-अप, 5000mAh की बैटरी, के साथ 10000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, फोन के टॉप एंड वेरिएंट रियलमी 6 प्रो को 15000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है. इसे स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर और 6GB/8GB रैम आप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

रियलमी इंडिया स्मार्टफोन के अलावा रियलमी बैंड (Realme Band) को भी आज लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने रियलमी बैंड के भी कई फीचर्स को टीज किया है. इसके अब तक सामने आये फीचर्स के मुताबिक, इसे OLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >