Land Rover ने इंडिया में अपनी नई Range Rover Sport SV को लॉन्च कर दिया है, जो लग्जरी और पावर का जबरदस्त कॉम्बो है. यह SUV सिर्फ देखने में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी पूरी बीस्ट है. दमदार V8 इंजन, सुपर स्पोर्टी लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह उन लोगों के लिए है, जो रोड पर अलग स्टाइल और तगड़ी परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं. कंपनी ने इस हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी SUV की एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये रखी है. इस नई Range Rover Sport SV की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी अगस्त 2026 से मिलनी शुरू होगी.
दमदार और स्पोर्टी एक्सटीरियर
भारतीय ग्राहकों के लिए 2026 Range Rover Sport SV को कई एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. इनमें Satin Green, Matte Orange, Gloss Blue, Matte Violet और Gloss Teal जैसे कलर शामिल हैं. SUV में ब्लैक रूफ और खास 22-इंच फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं.
SUV में बड़े SV बैज, क्वाड एग्जॉस्ट और बड़ा रियर स्पॉइलर दिया गया है, जिससे इसका एग्रेसिव स्टांस और उभरकर सामने आता है. इसके अलावा पिलर्स, ORVM हाउसिंग, Range Rover और Land Rover बैजिंग, फ्रंट स्प्लिटर, ग्रिल और एयर इंटेक्स को ब्लैक-आउट फिनिश दी गई है.
हालांकि, Edition Two वेरिएंट में मिलने वाले 23-इंच कार्बन-फाइबर व्हील्स और Brembo कार्बन-सिरेमिक ब्रेक्स इसमें नहीं दिए गए हैं. कंपनी ने इस मॉडल में अल्ट्रा-लाइटवेट सेटअप की जगह बोल्ड डिजाइन और लग्जरी अपील पर ज्यादा फोकस किया है.
लग्जरी से भरपूर केबिन
नई Range Rover Sport SV का इंटीरियर प्रीमियम और लग्जरी फील देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें Light Cloud और Ebony थीम के साथ परफोरेटेड Windsor लेदर सीट्स दी गई हैं.
SUV में स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, एक्सटेंडेड लेदर पैकेज, Meridian सिग्नेचर साउंड सिस्टम और इल्यूमिनेटेड SV-ब्रांडेड डोर सिल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
जहां Edition Two वेरिएंट में कार्बन-फाइबर ट्रिम्स दिए गए थे, वहीं इस नए SV मॉडल में रोजमर्रा की लग्जरी ड्राइविंग और आरामदायक एक्सपीरियंस को प्रायोरिटी दी गई है.
635hp पावर के साथ शानदार परफॉर्मेंस
नई Range Rover Sport SV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया गया है. यह इंजन 635hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
SUV में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जिसकी मदद से यह सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
इसके अलावा, इसमें 6D Dynamics सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो हाइड्रॉलिकली इंटरलिंक्ड सेटअप के जरिए SUV की बॉडी रोल और पिचिंग को कम करता है. इससे अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में भी बेहतर हैंडलिंग और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है.
यह भी पढ़ें: गोवा में टूरिस्ट छोड़ रहे किराये की कारें और आधार कार्ड, बढ़ीं रेंटल कंपनियों की मुश्किलें
