टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Altroz का नया CNG वेरिएंट लॉन्च किया है. इसमें अब 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) का भी ऑप्शन मिल रहा है. खास बात यह है कि अपने सेगमेंट में यह पहली और फिलहाल इकलौती कार बन गई है, जो CNG के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का कॉम्बिनेशन देती है. कीमत की बात करें तो इस नए वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं इसकी टॉप मॉडल 10.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यानी जो लोग CNG की बचत चाहते हैं लेकिन बार-बार गियर बदलने के झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.
Tata Altroz CNG AMT की प्राइस लिस्ट
| Tata Altroz CNG वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| Pure | ₹8,69,990 |
| Pure S | ₹8,99,990 |
| Creative | ₹9,56,990 |
| Creative S | ₹9,81,990 |
| Accomplished S | ₹10,76,990 |
Tata Altroz CNG AMT का इंजन, पावर और ट्विन-सिलेंडर सेटअप
इस कार में कंपनी ने वही 1.2-लीटर Revotron इंजन दिया है, जो CNG मोड में 72.5 hp की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात ये है कि अब पहली बार इस CNG मॉडल में AMT गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है. यानी जिन्हें ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने से परेशानी होती है, उनके लिए ड्राइविंग और आसान हो गई है.
लेकिन असली चर्चा इसकी परफॉर्मेंस से ज्यादा Tata की ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी को लेकर है. आम CNG कारों में जहां एक बड़ा सिलेंडर बूट की आधी जगह घेर लेता है, वहीं Altroz CNG में दो छोटे सिलेंडर बूट फ्लोर के नीचे फिट किए गए हैं. इसका फायदा सीधा ये है कि सामान रखने की जगह काफी हद तक बची रहती है.
Tata Altroz CNG AMT में बूट स्पेस
Tata Motors का दावा है कि Tata Altroz CNG AMT में CNG वर्जन होने के बावजूद 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. वहीं पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स में 345 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस कार में आपको CNG मोड पर चलाने के लिए पहले पेट्रोल में स्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती. यानी आप सीधे CNG मोड में ही कार स्टार्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी ने इसमें सिंगल ECU सिस्टम दिया है, जो ड्राइविंग के दौरान पेट्रोल और CNG के बीच स्विचिंग को काफी स्मूद बनाता है.
Tata Altroz CNG AMT के फीचर्स और सेफ्टी
इस कार के केबिन के अंदर सॉफ्ट-टच ग्रैंड प्रेस्टिजिया डैशबोर्ड दिया गया है, जो इंटीरियर को काफी अपमार्केट बनाता है. सबसे खास चीज इसका 10.25-इंच का ट्विन-स्क्रीन सेटअप है. इसमें एक स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए मिलती है. यह सिस्टम Harman के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसके अलावा एंबियंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी सुविधाएं मिलती है.
इस कार ने Bharat NCAP में पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं. वहीं, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Toyota की लग्जरी SUV Land Cruiser 300 हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत
