नई कार में न रह जाए कोई कमी, डिलीवरी से पहले ऐसे करें परफेक्ट चेक

नई गाड़ी की डिलीवरी लेने से पहले हर छोटी-बड़ी चीज चेक करना जरूरी है. क्योंकि, डीलरशिप पर ही गाड़ी में समस्या निकल जाने से आप फ्यूचर में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं.

Pre-Delivery Inspection Tips: नई कार की चाबी हाथ में आते ही दिल की धड़कन थोड़ी तेज हो जाती है. चमचमाती कार और पहली ड्राइव सब कुछ किसी जश्न से कम नहीं लगता. लेकिन इस खुशी के बीच एक छोटी-सी सावधानी आपकी इस नई शुरुआत को और भी बेहतर बना सकती है. डिलीवरी के वक्त की गई थोड़ी सी समझदारी यह तय करती है, कि आपकी नई कार सच में परफेक्ट हालत में आपके पास पहुंचे. ऐसे में डीलरशिप पर गाड़ी लेने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच (Pre-Delivery Inspection – PDI) करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस दौरान किसी भी कमी या खराबी को पहचानना आसान होता है. अगर इस दौरान कोई समस्या नजरअंदाज हो जाए, तो बाद में उसे ठीक कराना मुश्किल हो सकता है. इसलिए गाड़ी की डिलीवरी लेने से पहले कुछ चीजों को जरूर चेक कर लें.

नई कार डिलीवरी से पहले इन चीजों को करें चेक

बाहरी (Exterior) चेक करें: गाड़ी को नेचुरल लाइट में ध्यान से देखें. पेंट में खरोंच, डेंट, फिनिशिंग या बॉडी पैनल के गैप्स की जांच करें. बंपर, दरवाजों के किनारे, छत, बूट और सभी ग्लास (विंडशील्ड/खिड़कियां) को ध्यान से देखें. साथ ही हेडलाइट, टेललाइट और अन्य लाइट्स में नमी या टूट-फूट न हो.

टायर और व्हील चेक करें: टायर की स्थिति, स्पेसिफिकेशन और मैन्युफैक्चरिंग डेट देखें. अलॉय व्हील या व्हील कवर में कोई डैमेज न हो, यह भी कन्फर्म करें.

स्पेयर व्हील और टूलकिट जांचें: डिक्की में स्पेयर व्हील, जैक और टूलकिट सही स्थिति में मौजूद हों, इसे भी कन्फर्म करें.

इंटीरियर (Interior) की जांच करें: सीट्स, अपहोल्स्ट्री और केबिन की फिटिंग को ध्यान से देखें. सभी बटन, स्विच, स्टोरेज स्पेस और ट्रिम्स ठीक से काम कर रहे हों, यह कन्फर्म करें.

इलेक्ट्रॉनिक्स और फीचर्स टेस्ट करें: इग्निशन ऑन करके इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टिविटी, ऑडियो, पावर विंडो, मिरर, सनरूफ और एसी को टेस्ट करें. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कोई वार्निंग लाइट तो नहीं आ रही, इसे जरूर देखें.

सभी लाइट्स की जांच करें: हेडलैंप, DRLs, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, रिवर्स लाइट और फॉग लैंप सही तरीके से काम कर रहे हों, यह कन्फर्म करें.

बोनट के अंदर (Engine Bay) देखें: किसी तरह का लीकेज, ढीली वायरिंग या असामान्य चीज न हो. इंजन ऑयल, कूलेंट और अन्य फ्लूइड्स का लेवल सही होना चाहिए. बैटरी की स्थिति भी ठीक होनी चाहिए.

ओडोमीटर रीडिंग चेक करें: नई गाड़ी की ओडोमीटर रीडिंग आमतौर पर 50 किमी से कम होनी चाहिए. इससे ज्यादा होने पर डीलर से कारण पूछें.

VIN और डॉक्यूमेंट्स चेक करें: गाड़ी का VIN (Vehicle Identification Number) सभी डॉक्यूमेंट्स से मैच होना चाहिए. इनवॉइस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और वारंटी पेपर्स सही और अपडेटेड हों.

एक्सेसरीज और बूट स्पेस जांचें: बुकिंग के समय जिन एक्सेसरीज का वादा किया गया था, वे सभी मौजूद हों. बूट एरिया की फिनिशिंग, लाइटिंग और फिटमेंट भी जांच लें.

यह भी पढ़ें: आपकी इन गलतियों से घट जाती है बाइक इंजन की लाइफ, आज से ही हो जाएं अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >