₹2.55 लाख में लॉन्च हुआ Piaggio का नया इलेक्ट्रिक ऑटो, डेली कमाई करने वालों का बनेगा साथी

Piaggio ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक ऑटो Ape WavE लॉन्च किया है. इसकी कीमत कम रखी गई है और यह जल्दी चार्ज भी हो जाता है. एक बार चार्ज करने पर यह अच्छी दूरी तय कर सकता है. इसे खासतौर पर रोजाना सवारी ढोकर कमाई करने वाले ऑटो ड्राइवरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

अगर आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Piaggio Vehicles ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक ऑटो Ape WavE लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.55 लाख (पुणे) रखी गई है. कंपनी इसे देशभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी.

यह इलेक्ट्रिक ऑटो खासतौर पर शहरों और छोटे कस्बों में सवारी ढोने के लिए बनाया गया है. अगर आप ऑटो चलाकर कमाई करते हैं या कई ऑटो का बिजनेस करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए इस ऑटो के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Piaggio Ape WavE की बैटरी और रेंज

Piaggio Ape WavE में 5.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इसे 3 kW पीक पावर और 25 Nm टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 40 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकता है. रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Ape WavE एक बार फुल चार्ज होने पर 90 km तक की रियल वर्ल्ड रेंज देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में सिर्फ 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है.

180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है मौजूद

यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 19% ग्रेडेबिलिटी के साथ आता है. यानी चढ़ाई वाले रास्तों और अलग-अलग तरह की सड़कों पर भी यह आसानी से चल सकता है. इसमें फुल-मेटल बॉडी के साथ मोनोकोक चेसिस दिया गया है, जो इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है. वहीं, इसका सस्पेंशन सेटअप इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सफर के दौरान शोर, वाइब्रेशन और झटके (NVH) कम महसूस हो. इसके अलावा, 180 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब और ऊबड़-खाबड़ भारतीय सड़कों पर भी इसे आसानी से चलने में मदद करता है. इसकी केबिन भी काफी स्पेशियस है.

Piaggio का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पोर्टफोलियो

Ape Wave की लॉन्चिंग के साथ Piaggio ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पोर्टफोलियो को और स्ट्रॉन्ग कर दिया है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक पैसेंजर मोबिलिटी सेगमेंट में शुरुआत Ape E-City Swappable मॉडल के साथ की थी. इसके बाद लगातार अपने लाइनअप को बढ़ाते हुए Ape E-City FX, Ape E-City Maxx और Ape E-City Ultra जैसे मॉडल भी पेश किए. अब Ape Wave की एंट्री के साथ कस्टमर्स को एक और नया इलेक्ट्रिक ऑप्शन मिल गया है.

ये भी पढ़ें: और दमदार होकर आ रही Toyota Hilux, ADAS और 360-डिग्री कैमरा के साथ पहले से ज्यादा हाईटेक होगा केबिन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >