Oppo के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल शुरू, Jio दे रहा Rs 7000 से ज्यादा के फायदे

हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया Oppo A31 2020 फोन फ्लिपकार्ट, अमेजन और टाटा क्लिक सहित अधिकतर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

Oppo का लेटेस्ट स्मार्टफोन A31 (2020) बिक्री के लिए उपलब्ध है. हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया फोन फ्लिपकार्ट, अमेजन और टाटा क्लिक सहित अधिकतर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. अभी यह फोन 4जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध है. वहीं, इसके 6जीबी रैम का विकल्प मार्च के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होगा. 11,490 रुपये में 4GB RAM + 64GB वेरिएंट मौजूद है.

लॉन्च के वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. इस स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारतीय बाजार में भी उतार दिया गया है. इसके 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये रखी गई है. यह फोन मिस्ट्री ब्लैक और फैंटसी वाइट कलर में लिस्टेड है.

Oppo के इस नये स्मार्टफोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें, तो EMI ऑप्शन लेने पर ICICI बैंक और येस बैंक ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा. साथ ही जियो यूजर्स को 7050 रुपये मूल्य के फायदे भी मिलेंगे. अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है.

Oppo A31 (2020) के फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट

एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड ColorOS 6.1.2

कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले

720×1,600 पिक्सल रेजॉल्यूशन

ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर

256GB तक एक्सपैंडेबल मेमोरी

रियर में 12+2+2 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

सेल्फी कैमरा 8MP

बैटरी 4,230mAh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >