चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर कटता है चालान? नितिन गडकरी ने बतायी सच्चाई

गाड़ी का शीशा गंदा होने पर भी क्या चालान कटेगा? अगर आप गाड़ी चलाते हैं, तो आपके सामने भी चालान से जुड़े ऐसे अजीबोगरीब सवाल आते ही होंगे. लेकिन आपको मिलनेवाली जानकारी हर बार सच हो, यह जरूरी नहीं, कई बार यह अफवाह भी होती है.

Nitin Gadkari Tweet on Challan: चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर क्या चालान कटता है? क्या आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान कट जाएगा? लुंगी-बनियान में गाड़ी चलाने पर भी क्या चालान कटता है? गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं होने पर भी क्या चालान कट जाता है? गाड़ी का शीशा गंदा होने पर भी क्या चालान कटेगा? अगर आप गाड़ी चलाते हैं, तो आपके सामने भी चालान से जुड़े ऐसे अजीबोगरीब सवाल आते ही होंगे. लेकिन आपको मिलनेवाली जानकारी हर बार सच हो, यह जरूरी नहीं, कई बार यह अफवाह भी होती है. चालान को लेकर समय-समय पर उड़नेवाली अफवाहों से लोगों को सावधान करने के लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्टर शेयर किया है.

चालान की अफवाह और डर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिये अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश की है. इसके साथ ही, उन्होंने इसमें ट्रैफिक फाइन्स के साथ मोटर व्हीकल एक्ट हैशटैग का इस्तेमाल किया है. दरअसल, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत होनेवाले चालान को लेकर काफी अफवाहें हैं, जिससे लोगों में एक डर रहता है. लेकिन केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट के बाद अफवाहों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

Also Read: Nitin Gadkari का सड़क सुरक्षा पर बड़ा ऐलान, कार कंपनियों को इस दिन से देने होंगे 6 एयरबैग क्या है केंद्रीय मंत्री के पोस्ट में?

नितिन गडकरी के इस पोस्ट में लिखा है कि नये मोटर व्हीकल एक्ट में इन बातों के लिए चालान का प्रावधान नहीं है. जैसे आधी बांह की शर्ट पहनकर या लुंगी बनियान पहनकर गाड़ी चलाने पर या गाड़ी का शीशा गंदा होने पर. यही नहीं, चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी कोई चालान नहीं है, जो ज्यादातर भारतीय पहननते हैं और आराम से गाड़ी चलाते हैं. वैसे, कई बार यह खतरनाक साबित हो सकता है. लेकिन इसे लेकर चालान होने का प्रावधान नहीं है.

Also Read: Nitin Gadkari On Toll: कैमरा रीड करेगा गाड़ियों की नंबर प्लेट, खुद कट जाएगा पैसा; जानिए सरकार का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >