Nitin Gadkari News: सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में हुआ इजाफा, गडकरी ने बताया कितने लोगों ने गंवा दी जान

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी कि उनके मंत्रालय ने देश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सड़क आभियांत्रिकी के आधार पर कुछ बड़ी पहल की हैं.

Nitin Gadkari On Road Accidents In India: सरकार ने लोकसभा को सूचित किया कि वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 3,66,138 थी जो 2021 में बढ़कर 4,12,432 हो गयी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 2019 में 4,49,002 सड़क हादसे हुए थे. उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय ने देश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सड़क आभियांत्रिकी के आधार पर कुछ बड़ी पहल की हैं.

गडकरी ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि मंत्रालय किसी चालू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजना को बंद करने का विचार नहीं कर रहा. उन्होंने कहा, हालांकि कुछ मामलों में किन्हीं कारणों से जो परियोजनाएं लंबित हुई हैं, उन्हें मामला दर मामला आधार पर बंद या समाप्त कर दिया जाता है और बाद में अलग कार्य के रूप में उसके लिए सामान्य रूप से दोबारा अनुबंध किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >