अगर आप अपनी फैमिली कार का खर्च कम करना चाहते हैं, लेकिन स्पेस से समझौता नहीं करना चाहते, तो ये अपडेट आपके लिए काम की है. Nissan Motor India Private Limited ने अपनी नई Nissan Gravite के लिए CNG रेट्रोफिटमेंट किट का ऑप्शन लॉन्च किया है. इसकी खास बात यह है कि इसमें ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे CNG लगवाने के बाद भी कार की पूरी 7-सीटर कैपेसिटी और थर्ड रो स्पेस बना रहता है. यानी अब आपको ज्यादा माइलेज भी मिलेगा और परिवार के साथ आराम से सफर भी कर पाएंगे. यह किट ₹82,999 की शुरुआती कीमत में 16 राज्यों में उपलब्ध है और इसे एनवायरमेंट के लिहाज से भी बेहतर ऑप्शन माना जा रहा है.
ट्विन सिलेंडर सेटअप के साथ बेहतर स्पेस
इस CNG किट की सबसे खास बात इसका ट्विन सिलेंडर सेटअप है, जिसमें दो 25-25 लीटर के टैंक दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इस डिजाइन की वजह से कार का 7-सीटर लेआउट और थर्ड रो स्पेस पूरी तरह बरकरार रहेगा. यानी अब ग्राहकों को स्पेस और माइलेज के बीच समझौता नहीं करना पड़ेगा.
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स
यह CNG सिस्टम Motozen द्वारा डेवलप किया गया है. यह BS6.2 स्टैंडर्ड के अनुसार एक सीक्वेंशियल सिस्टम है, जिसे International Centre for Automotive Technology से सेफ्टी और विश्वसनीयता का प्रमाणन (Certification of Reliability) मिला है.
इसमें 8.1 मिमी मोटाई वाले मजबूत सिलेंडर दिए गए हैं, जो ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित माने जाते हैं. साथ ही इसमें Dynamic Advancer Technology दी गई है, जिसे खासतौर पर इस मॉडल के लिए ट्यून किया गया है.
फ्यूल फिलिंग नोजल को स्टैंडर्ड फ्यूल लिड के नीचे फिट किया गया है, जिससे कार का लुक भी फैक्ट्री जैसा ही बना रहता है.
3 साल की वारंटी
इस CNG किट के साथ ग्राहकों को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दी जाएगी, जो थर्ड पार्टी द्वारा कवर की जाएगी.
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Saurabh Vatsa के अनुसार, यह ट्विन सिलेंडर सॉल्यूशन उन ग्राहकों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो ज्यादा स्पेस के साथ-साथ CNG की किफायती चलाने की सुविधा भी चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: नयी Renault Triber 2026 खरीदने का प्लान? जानें हर वेरिएंट में क्या मिलेगा
