FASTag Annual Pass हो जाएगा महंगा, जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

NHAI ने FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है. नई कीमत 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. जानिए अगले महीने से आपको एनुअल पास के लिए कितना करना होगा भुगतान.

नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag Annual Pass का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. सरकार ने इस पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा. ऐसे में अगले महीने से निजी गाड़ियों के मालिकों को पहले से थोड़ा ज्यादा भुगतान करना होगा.

कितनी हुई बढ़ोतरी?

1 अप्रैल से निजी कार, जीप और वैन के मालिकों को FASTag Annual Pass के लिए 3,075 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 3,000 रुपये थी.

क्या है FASTag Annual Pass?

FASTag Annual Pass की शुरुआत 15 अगस्त 2025 पर की गई थी. इसका मकसद हाईवे पर बार-बार टोल देने की परेशानी को कम करना और डिजिटल टोल पेमेंट को बढ़ावा देना था. यह पास खासतौर पर निजी यानी नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए बनाया गया है. अगर आपकी कार, जीप या वैन में वैलिड FASTag लगा है, तो आप इस योजना का फायदा ले सकते हैं.

एक बार पास एक्टिवेट होने के बाद गाड़ी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से 200 बार तक गुजर सकती है या एक साल तक वैलिड रहती है, इन दोनों में जो भी पहले पूरा हो जाए.

FASTag Annual Pass के लिए कैसे करें आवेदन

वाहन मालिक Rajmarg Yatra App, NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट या MoRTH की वेबसाइट के जरिए FASTag Annual Pass के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पास एक्टिवेट करने के लिए आपको:

  • FASTag से जुड़े अकाउंट में लॉग-इन करना होगा.
  • गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
  • UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना होगा.

पेमेंट होने के बाद Pass आपके FASTag से लिंक हो जाएगा और 24 घंटे के भीतर एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद यह एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक वैलिड रहता है.

यह भी पढ़ें: लाल नंबर प्लेट वाली कारों का क्या होता है मतलब? बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >