Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक Super Splendor XTEC 2.0 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 86,500 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. नया मॉडल एडवांस्ड फीचर्स, बेहतर टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन अपडेट्स के साथ आया है, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक नजर आती है.
दमदार इंजन और शानदार माइलेज
नई Super Splendor XTEC 2.0 में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 7500 rpm पर 10 hp की पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 72 Kmpl तक का माइलेज दे सकता है. बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इसमें Programmed Fuel Injection तकनीक और Idle Stop-Start सिस्टम दिया गया है, जो ट्रैफिक में बाइक को ज्यादा ईंधन बचाने में मदद करता है.
i3S और ISG जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी
बाइक में Integrated Starter Generator (ISG), Advanced Programmed Fuel Injection (APFI) और Hero का i3S (Idle Stop-Start System) फीचर भी मिलता है. यह तकनीक बाइक को शांत और स्मूद तरीके से स्टार्ट करने में मदद करती है. खासतौर पर भारी ट्रैफिक में यह फीचर काफी काम का साबित होता है.
सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स
नई Super Splendor XTEC 2.0 में पहली बार हैजर्ड लाइट्स को शामिल किया गया है. इसके अलावा बाइक में बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है. बाइक में हैंडलबार-माउंटेड इंजन किल स्विच भी मिलता है. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है. डिस्प्ले पर कॉल अलर्ट, SMS नोटिफिकेशन और फोन बैटरी स्टेटस जैसी जानकारियां देखी जा सकती हैं.
USB Type-C चार्जिंग और रियल-टाइम माइलेज
Hero ने इस बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया है, जिससे राइडर सफर के दौरान आसानी से स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर और लो फ्यूल वार्निंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
नए डिजाइन और 5 कलर ऑप्शन
नई Super Splendor XTEC 2.0 को अपडेटेड डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसमें ड्यूल-टोन बॉडी ग्राफिक्स, प्रीमियम 3D बैजिंग, स्टाइलिश स्टिचिंग वाला ड्यूल-टेक्सचर सीट और आकर्षक रिम टेप्स दिए गए हैं. यह बाइक पांच कलर Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown ऑप्शन में उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें: Ola ला रही डिलीवरी राइडर्स के लिए खास इलेक्ट्रिक स्कूटर, सरकार से मिली मंजूरी
