SUV जितनी कीमत में लॉन्च हुई Kawasaki की 649cc वाली नई बाइक, आखिर क्या है खासियत?

Kawasaki ने 2027 Vulcan S को अपडेट किया है. बाइक में 649cc इंजन के टॉर्क को फिर से बढ़ाकर 62.4Nm कर दिया गया है. नया कलर भी जोड़ा गया है, जबकि ब्रेक डिस्क का साइज छोटा हुआ है.

Kawasaki ने अपनी क्रूजर बाइक Vulcan S को 2027 के लिए अपडेट कर दिया है. हालांकि, नई बाइक के ज्यादातर मैकेनिकल फीचर्स मौजूदा 2026 मॉडल जैसे ही रखे गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसके 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन के टॉर्क में किया गया है. इसके अलावा बाइक को एक नया कलर भी मिला है, जिसमें हरे रंग की झलक देखने को मिलती है. वहीं, ब्रेकिंग सिस्टम में भी कंपनी ने बदलाव किया है और नए मॉडल में पहले के मुकाबले थोड़े छोटे ब्रेक दिए गए हैं.

Kawasaki Vulcan S: इंजन और परफॉर्मेंस

2027 Kawasaki Vulcan S के ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स पहले जैसे ही रखे गए हैं. हालांकि, 2026 मॉडल के अपडेट के दौरान इसके 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन का टॉर्क 1.4Nm कम कर दिया गया था, जिसके बाद यह 61hp की पावर और 61Nm का टॉर्क देता था.

अब 2027 मॉडल के साथ Kawasaki ने यह 1.4Nm टॉर्क वापस दे दिया है. यानी बाइक एक बार फिर 62.4Nm का टॉर्क जनरेट करेगी, बिल्कुल 2024 मॉडल की तरह. हालांकि, पावर आउटपुट और पावर व टॉर्क मिलने वाले RPM रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Kawasaki Vulcan S: फीचर्स और बब्रेकिंग

बाइक के फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है और राइडर सेफ्टी के लिए सिर्फ डुअल-चैनल ABS दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मौजूद हैं, लेकिन इस बार इनके साइज छोटे कर दिए गए हैं. आगे अब 272mm का डिस्क रोटर मिलता है, जबकि 2026 मॉडल में यह 300mm का था. वहीं, पीछे का डिस्क भी 250mm से घटाकर 216mm कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में घर लाएं नई बाइक, 100cc वाले ये 5 मॉडल्स हैं परफेक्ट, कीमत 59,100 रुपये से शुरू

Kawasaki Vulcan S: सस्पेंशन, सीट हाइट और वजन

सस्पेंशन सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बाइक में आगे 41mm का फोर्क मिलता है, जिसमें 130mm का ट्रैवल है. पीछे एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ लिंक्ड मोनोशॉक दिया गया है, जिसका ट्रैवल 80mm है.

बाइक की सीट जमीन से सिर्फ 705mm ऊंची है, इसलिए कम हाइट वाले लोग भी इस पर आसानी से बैठ और पैर जमीन पर रख सकते हैं. हालांकि, बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस सिर्फ 130mm है. बाइक का वजन भी पहले की तरह 235 किलो है.

Kawasaki Vulcan S: कीमत और कलर ऑप्शन

Kawasaki Vulcan S को एक नए Metallic Carbon Gray कलर में भी पेश किया गया है, जिसमें हल्की सी bluish-green शेड देखने को मिलती है. इस नए कलर ने 2026 मॉडल के Metallic Flat Spark Black कलर को रिप्लेस किया है. इन बदलावों के साथ कंपनी ने 2027 Kawasaki Vulcan S की कीमत 8.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. नई Vulcan S की कीमत पुराने 2026 मॉडल से 10,000 रुपये ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: 65kmpl माइलेज, ABS और क्रूज कंट्रोल भी, Hero की नई 125cc बाइक में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >