हम में से कई लोग अपनी कार की तैयारी तब शुरू करते हैं, जब पहली तेज बारिश हो चुकी होती है. लेकिन तब तक कई छिपी हुई प्रॉब्लम्स सामने आने लगती हैं. ऐसे में सही यही है कि मॉनसून के पूरी तरह दस्तक देने से पहले ही अपनी कार की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ली जाए. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको हर बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है. कई जरूरी प्री-मानसून चेक्स आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन चेक्स के बारे में, जिन्हें हर कार ओनर को मॉनसून शुरू होने से पहले जरूर करना चाहिए.
टायरों की कंडीशन और सही एयर प्रेशर पर नजर रखें
बारिश के मौसम में आपकी कार के टायर का सबसे रोल होता है, क्योंकि सड़क से कार का सीधा कॉन्टैक्ट सिर्फ इन्हीं के जरिए होता है. इसलिए टायरों की ट्रेड डेप्थ (ग्रिप वाली सतह) जरूर चेक करें. अगर ट्रेड घिस चुकी है, तो टायर पानी को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाएंगे और एक्वाप्लानिंग (पानी पर फिसलने) का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही, टायरों का प्रेशर हमेशा ठंडे टायरों में चेक करें. सही एयर प्रेशर बेहतर ग्रिप और ब्रेकिंग देता है.
ब्रेक सिस्टम को अच्छी तरह चेक कर लें
मॉनसून के दौरान आपकी गाड़ी के ब्रेक्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. बारिश का पानी कई बार कुछ समय के लिए ब्रेकिंग की पावर को कम कर सकता है. इसलिए ब्रेक लगाते समय किसी भी तरह की असामान्य चीं-चीं या घिसने जैसी आवाज पर ध्यान दें. अगर ब्रेक लगाने पर गाड़ी एक तरफ खिंचने लगे, तो इसे बिल्कुल इग्नोर न करें. साथ ही, ब्रेक फ्लूइड भी चेक करें. रिजर्वायर में फ्लूइड का लेवल हमेशा न्यूनतम (Min) और अधिकतम (Max) मार्क के बीच होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है
घिसे-पिटे वाइपर ब्लेड्स को बदल दें
मॉनसून शुरू होने से पहले अपनी कार के वाइपर ब्लेड्स को एक बार जरूर चेक करें. वाइपर उठाकर उनके रबर किनारों को ध्यान से देखें कि कहीं उनमें दरारें, कटाव या हार्ड हो नहीं हो गए हैं. अगर वाइपर शीशे पर लकीरें छोड़ रहे हैं या चलते समय आवाज कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बदल देना ही बेहतर है.
पानी के लीकेज पॉइंट्स को चेक करें
मॉनसून शुरू होने से पहले अपनी कार के डोर सील्स और विंडो रबर को जरूर चेक कर लें. अगर इनमें कहीं दरार या डैमेज है, तो बारिश का पानी आसानी से केबिन के अंदर पहुंच सकता है. इससे कारपेट गीले हो सकते हैं, बदबू आने लगती है और कई बार इलेक्ट्रिकल सिस्टम में भी दिक्कत पैदा हो सकती है. अगर आपकी कार में सनरूफ है, तो उसके ड्रेनेज चैनलों की सफाई पर खास ध्यान दें.
इंजन फ्लूइड्स और बैटरी हेल्थ चेक करें
मॉनसून में लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले अपनी कार का बोनट जरूर खोलकर एक बार जरूरी फ्लूइड्स की जांच कर लें. इंजन ऑयल, कूलेंट और ब्रेक फ्लूइड का लेवल सही होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इनमें कमी होने पर बारिश के दौरान कार की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. इसके साथ ही बैटरी टर्मिनलों पर भी नजर डालें. अगर उन पर सफेद या नीले रंग की जंग जैसी परत दिखाई दे, तो उसे साफ कर दें.
यह भी पढ़ें: चाहे आप Alto चला रहे हो या Mercedes… यह एक गलती कार को पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान
