Fortuner को टक्कर देने वाली MG Majestor हुई महंगी, 1.5 लाख रुपये तक बढ़े दाम, जानें नई कीमत

MG Majestor की कीमत अगस्त 2026 में 1.5 लाख रुपये तक बढ़ गई है. यह बढ़ी हुई कीमत सिर्फ 4X2 मॉडल पर लागू हुई है, जबकि 4X4 मॉडल पहले की ही कीमत पर मिल रहा है. अब 4X2 मॉडल खरीदने के लिए आपको 42.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

बड़ी SUV की बात करें तो JSW MG Motor India की Gloster का मुकाबला लंबे समय से Toyota Fortuner से रहा है. अब कंपनी ने Gloster की जगह नई MG Majestor को बाजार में उतारा है. कंपनी ने पहली बार Majestor को 2025 में Bharat Mobility Expo में दिखाया था. इसके बाद फरवरी 2026 में इसे भारत में पेश किया गया और मई 2026 में इसकी बिक्री शुरू हुई.

अब MG Majestor खरीदना पहले से थोड़ा महंगा हो गया है. अगस्त 2026 में कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत में 1.5 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है. हालांकि, कीमत बढ़ाने के साथ SUV में कोई नया फीचर या दूसरी सुविधा जोड़ी गई है या नहीं, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है.

MG Majestor के 4X2 वेरिएंट हुए महंगे, 4X4 की कीमत में बदलाव नहीं

  • MG Majestor को फिलहाल सिर्फ एक फुली-लोडेड ट्रिम Savvy में लॉन्च किया गया है. हालांकि, अलग-अलग ड्राइवट्रेन और सीटिंग ऑप्शन के हिसाब से इसके कई वेरिएंट मिलते हैं. इनमें Savvy 4X2 6S, Savvy 4X2 7S और Savvy 4X4 7S शामिल हैं.
  • लॉन्च के समय Savvy 4X2 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये, जबकि Savvy 4X4 की कीमत 44.99 लाख रुपये रखी गई थी. अब अगस्त 2026 में MG Majestor के Savvy 4X2 के 6-सीटर और 7-सीटर दोनों वेरिएंट की कीमत में 1.5 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. यह कीमत बढ़ोतरी सिर्फ Savvy 4X2 वेरिएंट पर लागू है.
  • Savvy 4X4 की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. यह अभी भी 44.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलती है. वहीं, कीमत बढ़ने के बाद Savvy 4X2 के दोनों वेरिएंट्स की कीमत अब 42.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. 

MG Majestor के फीचर्स

इसमें पैनोरमिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो 12.3-इंच की स्क्रीन, 12-स्पीकर JBL सराउंड साउंड सिस्टम और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा दो वायरलेस चार्जर, 220V पावर आउटलेट, आगे की सीटों में वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन, मेमोरी के साथ 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, Level 2 ADAS और 360-डिग्री HD कैमरा जैसे फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं.

MG Majestor की इंजन

बोनट के नीचे MG Majestor में दमदार ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 212bhp की पावर और 478.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, 4WD वेरिएंट में MG का ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिसमें 10 अलग-अलग ऑफ-रोड मोड मिलते हैं. इतना ही नहीं, यह SUV 810mm तक गहरे पानी में भी आसानी से चल सकती है.

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta, Venue या Exter खरीदने की सोच रहे हैं? फटाफट देखें अगस्त 2026 में मिलने वाले ये ऑफर्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >