1 अप्रैल से महंगी होंगी MG की कारें, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें और क्यों

MG Cars Price Hike: MG की कार खरीदने की सोच रहे हैं? 1 अप्रैल 2026 से आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी कीमतें बढ़ाने जा रही है. हालांकि राहत ये है कि बढ़ोतरी सीमित होगी और प्रीमियम EV मॉडल्स अभी इस बदलाव से बाहर रहेंगे.

अगर आप MG की कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. JSW MG Motor India ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से MG की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. कुछ मॉडल्स पर कीमतें 2% तक बढ़ाई जाएंगी. कंपनी ने बताया कि ये फैसला बढ़ती लागत को देखते हुए लिया गया है. दरअसल, पिछले कुछ समय से कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्शन की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसका असर अब कारों की कीमतों पर भी दिखेगा. यही वजह है कि MG को भी दाम बढ़ाने का कदम उठाना पड़ा.

प्रीमियम EV पर नहीं पड़ेगा असर

बता दें, बढ़ोतरी MG के ज्यादातर मॉडल्स पर लागू होगी. चाहे वो पेट्रोल-डीजल (ICE) कारें हों या इलेक्ट्रिक गाड़ियां. लेकिन अगर आप MG के प्रीमियम EV लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. कंपनी ने साफ किया है कि MG Select चैनल के तहत आने वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों पर इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा. यानि कि MG M9 और Cyberster जैसे मॉडल्स की कीमतें फिलहाल पहले जैसी ही रहेंगी.

Comet EV से Gloster तक महंगी होंगी MG कारें

फिलहाल भारत में MG की कारों की रेंज Comet EV से शुरू होती है. इसकी कीमत BaaS के साथ करीब 4.99 लाख रुपये है, और टॉप एंड में Gloster SUV आती है, जिसकी कीमत 46.23 लाख रुपये तक जाती है. अब कंपनी जल्द ही कीमतों में थोड़ा बदलाव करने वाली है. हालांकि राहत की बात ये है कि ये बढ़ोतरी ज्यादा बड़ी नहीं होगी. अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से दाम बढ़ेंगे, लेकिन मैक्सिमम 2% तक ही इजाफा देखने को मिलेगा.

इन कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम 

अब तक Tata Motors, BMW, Audi और Mercedes-Benz जैसे बड़े ब्रांड्स अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि बढ़ोतरी सबकी एक जैसी नहीं है. जहां Tata Motors ने कीमतों में करीब 0.5% की बढ़ोतरी की बात कही है, वहीं बाकी कंपनियों का कहना है कि वे अपनी कारों के दाम लगभग 2% तक बढ़ा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी Mercedes-Benz CLA EV, जानें इसकी खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >