क्या ₹30000 सैलरी में Maruti Suzuki WagonR ला सकते हैं घर? जानें कैसे पूरा होगा कार का सपना

क्या आप ₹30,000 मासिक आय के साथ Maruti Suzuki WagonR खरीदने का सपना देख रहे हैं? यह आर्टिकल आपके लिए एक फाइनेंस प्लान लेकर आया है, जिसमें डाउन पेमेंट, EMI विकल्प और कार की प्रमुख खूबियों की जानकारी शामिल है.

वर्तमान समय में हरेक कमाने वाले लोगों की चाहत होती है कि उसके पास एक कार हो. यदि आपके दिमाग में भी Maruti Suzuki WagonR लेने का प्लान बन रहा है, लेकिन आपकी मंथली सैलरी 30 हजार रूपए ही है, तो भी टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. यहां हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं. इस आर्टिकल में इस कार से जुड़ी फाइनेंस प्लान के बारे में जानकारी देंगे, जिससे आप आसानी से डाउन पेमेंट देकर महीने की EMI पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा गाड़ी की खासियत के बारे में भी बताएंगे. 

Maruti Suzuki WagonR की कीमत कितनी है?

यदि आप मारुति सुजुकी वैगनआर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले उसकी कीमत के बारे में जान लें. बेस मॉडल WagonR Lxi MT की स्टार्टिंग एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 4,98,900 रुपए है. कुल 10 अलग-अलग वेरिएंट्स में यह कार मार्केट में उपलब्ध है. इस कार की टॉप वेरिएंट WagonR Bioflex की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,23,900 रुपए है. बेस और टॉप के बीच में 8 और वेरिएंट्स में यह कार आती हैं, जिनकी कीमत अलग-अलग हैं. आपकी सैलरी 30 हजार रुपए है, तो बेस ही लेना सही होगा.

WagonR Lxi MT के लिए कितना डाउन पेमेंट करना होगा?

अब सवाल उठता है कि Maruti Suzuki WagonR Lxi MT को 30 महीने की सैलरी पर खरीदने के लिए क्या करना होगा. इसपर हम आपको बता दें कि आपके लिए डाउन पेमेंट का ऑप्शन सही रहेगा. मारुति सुजुकी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, अगर आप शुरुआत में 1 लाख रुपए डाउन पेमेंट करते हैं और बाकी के बचे पैसे लोन के रूप में लेना होगा, जिसे मंथली EMI के रूप में तय समय पर चुकाना पड़ेगा. 

मंथली EMI कितनी बनेगी?

1 लाख डाउन पेमेंट करने के बाद यदि आपका पहले से सिविल स्कोर अच्छा है और कंपनी आपको 8 पर्सेंट ब्याज रेट पर बाकी बचे लोन का अमाउंट 5 साल (60 महीने) के लिए ऑफर करती है, तो EMI 10,803 रुपए हर महीने जमा करनी होगी. वहीं, 6 साल (72 महीने) के लिए आप फाइनेंस करवाना चाहते हैं, तो उसकी EMI 9,342 रुपए होगी और 90 महीने के लिए लेते हैं, तो उसके लिए 7,892 रुपए इएमआई देनी होगी. आप अपने खर्चे और बजट के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं.

30 हजार सैलरी में कैसे होगा मैनेज?

आपके दिमाग में एक और सवाल होगा कि 30 साल सैलरी में हर महीने इएमआई देकर कैसे मैनेज करें. इसके लिए आप 5 साल टेन्योर वाला लोन ले सकते हैं. उसमें करीब 11 हजार महीने की EMI जाएगी और बाकी बचे हुए पैसों का अपने खर्चे के हिसाब से मैनेज कर सकते हैं. ऊपर से 5 साल में आपकी किस्त भी कंप्लीट हो जाएगी. 

WagonR Lxi MT की खासियत क्या है?

इसमें आपको 998 सिसी का 1.0 लीटर के10सी नेचुरली एस्पिरेटेड पावरफुल पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 3 सिलेंडर के साथ आता है, जो 66 bhp पावर और 90 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा फीचर्स के रूप में 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, एयर कंडीशनर्स, फ्रंट पावर विंडो, हैलोजन हेडलैम्पस, इंटीग्रेटेड रुफ एन्टीना और डुअल टोन डैशबोर्ड मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Victoris की वो 3 खासियत, जो उसे बनाती है बेस्ट SUV कारों में से एक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >