2022 Maruti Brezza की बुकिंग शुरू, इस महीने के अंत में होगी लॉन्च

New Maruti Car: नयी ब्रेजा इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर के साथ नये जमाने की तकनीक और कनेक्टेड सुविधाओं के साथ आयेगी.

Maruti Suzuki Brezza Booking: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा के आगामी नये संस्करण के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि महीने के अंत में पेश होने वाली नयी ब्रेजा इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर के साथ नये जमाने की तकनीक और कनेक्टेड सुविधाओं के साथ आयेगी. इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ अगली पीढ़ी का पावरट्रेन भी होगा.

Also Read: New Maruti Suzuki Brezza पूरी तरह से होगी फीचर लोडेड, जाने कीमत और फीचर से जुड़ी सभी डीटेल्स

ग्राहक नयी ब्रेजा को कंपनी के किसी भी एरिना शोरूम या इसकी वेबसाइट से 11,000 रुपये के शुरुआती भुगतान के साथ बुक कर सकते हैं.

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, देश के कॉम्पैक्ट एसयूवी खंड में ब्रेजा की एक मजबूत बाजार हिस्सेदारी है और आज हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम इस एसयूवी को एक नये अवतार में पेश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >