Maruti की 3 नई धांसू कारें जल्द होंगी लॉन्च, 543KM रेंज वाली Electric MPV पर सबकी नजर

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में 3 नई कारें लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिनमें एक 544KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक MPV शामिल है। जानें ब्रेजा और बलेनो फेसलिफ्ट के अपडेट्स के बारे में।


भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले कुछ महीनों में 3 धांसू कार लॉन्च करने जा रही है. इन सभी कारों की टेस्टिंग जारी है. इन 3 कारों में Maruti Suzuki Brezza (Facelift), 2026 Baleno (Facelift) और एक नई थ्री-रो वाली EV-MPV शामिल हैं. सड़कों पर इन तीनों का लगातार टेस्ट चल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेजा फेसलिफ्ट को जुलाई के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमतों का ऐलान 23 जुलाई को हो सकता है. इसके अलावा बलेनो और नई एलेक्ट्रिक एमपीवी को 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. आइए हम आपको तीनों कारों की खासियत बताते हैं.

Maruti Brezza में दिखेंगे छोटे-मोटे बदलाव

आने वाली न्यू ब्रेजा के डिजाइन में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, कुछ नए अपडेट्स मिल सकते हैं. इन अपडेट्स में नए अलॉय व्हील्स, नई फ्रंट ग्रिल, बंपर और लाइटिंग शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा रियर में कनेक्टेड LED टेललैंप दिए जा सकते हैं. इसके इंजन में सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसा माना जा रहा है, कि  Maruti Fronx में यूज होने वाला 1.0 लीटर टर्बोचार्जड बूस्टरेज पेट्रोल इंजन फिट किया जाएगा. यह इंजन 100 bhp पावर और 148 NM टॉर्क जेनरेट करता है. यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा. फीचर्स के तौर पर लेवल 2-ADAS, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, पॉवर्ड ड्राइव सीट और एंबीएंट लाइटिंग मिल सकती हैं.

Maruti Baleno में मिलेंगे नए फीचर्स 

मारुति बलेनो 2026 फेसलिफ्ट की वायरल तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमे री-डिजाइन किया गया बंपर और नई फ्रंट ग्रिल मिलेगी. मार्केट में मौजूद मॉडल की तरह ही इसमे बूमरैग शेप वाले LED DRLs और प्रोजेक्टर LED हेडलैंप होने की उम्मीद है. इसके अंदर बेस्ट क्वालिटी के मटीरियल, नई केबीन थीम और नए फीचर्स मिलेंगे. इसमें 1.2 लीटर नेचुरल एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जो मौजूदा मॉडल में भी मिलता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. 

नई एलेक्ट्रिक MPV में मिलेगा शानदार रेंज 

कंपनी की न्यू EV MPV का कोडनेम YMC (Maruti YMC) दिया गया है. यह कार e-Vitara के प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन पर आधारित होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें मिलने वाली 49 kWh और 64 kWh पावर वाली बैटरी पैक काफी पॉवरफूल है, जिसके चलते इसका रेंज 544 KM होने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद कंपनी की चौथी एमपीवी होगी. 

ये भी पढ़ें: 2026 Renault Kwid का कौन-सा वेरिएंट है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >