Maruti की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियां हुई महंगी, जानें कौन सी कार पर कितने बढ़ेंगे दाम

Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Celerio और Alto K10 की कीमतों में 2500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. जानें किन मॉडल्स के दाम बढ़े हैं.

अगर आप Maruti Suzuki की कोई सस्ती कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. त्योहारी सीजन से पहले कंपनी ने अपनी दो सबसे पापुलर और अफोर्डेबल हैचबैक कारों को महंगा कर दिया है. आइए जानते हैं किन गाड़ियों के दाम बढ़ें हैं और आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा.

किन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी?

Maruti Suzuki Celerio के VXi, ZXi और ZXi Plus पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में ₹2,500 की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी मैनुअल और AMT दोनों पेट्रोल वेरिएंट्स पर लागू है. मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतों के मुताबिक:

  • LXi MT: ₹4.69 लाख
  • VXi MT: ₹5.18 लाख
  • VXi AGS: ₹5.63 लाख
  • ZXi MT: ₹5.73 लाख
  • ZXi AGS: ₹6.18 लाख
  • ZXi+ MT: ₹6.30 लाख
  • ZXi+ AGS: ₹6.75 लाख
  • VXi CNG: ₹5.97 लाख

नोट: ये Maruti Suzuki की मौजूदा वेबसाइट पर दी गई कीमतें हैं.

ये भी पढ़ें: Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: 145 km की रेंज और ₹1.35 लाख शुरुआती कीमत, मात्र ₹5,000 में शुरू हुई बुकिंग

CNG मॉडल की कीमत में बदलाव नहीं

Celerio VXi CNG की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.97 लाख बनी हुई है. CNG मॉडल में 1.0-लीटर इंजन मिलता है, जो 56bhp की पावर और 82Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है. कंपनी के मुताबिक इसकी क्लेम्ड माइलेज 34.43 km/kg है.

Celerio में कितना पावरफुल इंजन?

Maruti Celerio में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है.

पेट्रोल इंजन:

  • पावर: 66bhp
  • टॉर्क: 89Nm
  • गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल/AMT
  • AMT माइलेज: 26 kmpl तक

Maruti की वेबसाइट पर Celerio के अलग-अलग पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए 24.97 से 26 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी दी गई है.

सेफ्टी में 3-स्टार रेटिंग

Celerio की सेफ्टी को लेकर भी हाल में टेस्टिंग हुई है. 6 एयरबैग वाले Celerio वेरिएंट को Bharat NCAP में 3-स्टार रेटिंग मिली है. यह रेटिंग 6-airbag वर्जन के लिए है, जबकि टेस्ट में 2-airbag वर्जन भी शामिल था.

Alto K10 भी हुई महंगी

Maruti Suzuki ने हाल में Alto K10 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में भी ₹2,500 तक की बढ़ोतरी की है. इसमें चुनिंदा VXi (O) पेट्रोल मैनुअल, VXi (O) पेट्रोल ऑटोमैटिक और CNG वेरिएंट्स शामिल हैं.

Alto K10 में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. कंपनी के मुताबिक इसके पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट क्रमशः 24.39 kmpl और 24.90 kmpl तक माइलेज देते हैं. CNG वेरिएंट की क्लेम्ड माइलेज 33.85 km/kg है.

7-सीटर Grand Vitara से लेकर Ertiga Facelift तक तैयारी

Maruti Suzuki आने वाले समय में अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े अपडेट करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 7-सीटर Grand Vitara पर काम कर रही है. इसका कोडनेम Y17 बताया जा रहा है और इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसमें 6 और 7 सीटिंग लेआउट के विकल्प मिलने की संभावना है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Ertiga Facelift में क्या बदलेगा?

Maruti Ertiga Facelift को भी अपडेट के साथ लाने की तैयारी की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2026 के आखिर से फरवरी 2027 के बीच लॉन्च किया जा सकता है. संभावित बदलावों में शामिल हैं:

  • नई ग्रिल
  • स्लिम LED हेडलाइट
  • नए DRLs
  • अपडेटेड बंपर
  • नए 16-इंच अलॉय व्हील
  • 9-इंच SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन

हालांकि, इन आगामी मॉडल्स की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स को लेकर Maruti की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: 1 मिनट में 100 km की रेंज और 10 साल की वारंटी, चीन ने पेश की हैरान करने वाली टेक्नोलॉजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >