360 डिग्री कैमरा, टर्बो-पेट्रोल इंजन... 2 हजार लोग डेली खरीद रहे हैं यह नई कार, जानें कीमत और खासियत

मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में धूम मचा रही है. लॉन्च के बाद से हर दिन 2000 से अधिक बुकिंग मिल रही है, जो इसके सभी तीन इंजन ऑप्शन की पॉपुलैरिटी को दर्शाती है. जानें इस एसयूवी की कीमत और शानदार फीचर्स.

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट-एसयूवी ब्रेजा (Brezza) के न्यू अवतार को कस्टमर्स का भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस कार को बीते महीने यानि 24 जुलाई, 2026 को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च किया था, जिसके बाद इसकी बिक्री लगातार हो रही है. वाहन निर्माता कंपनी मारुति को को ब्रेजा फेसलिफ्ट की डेली 2000 बुकिंग मिल रही है. इसकी सबसे खास बात यह है कि खरीददार इसके तीनों इंजन ऑप्शनंस को पसंद कर रहे हैं. कंपनी की सेल्स डाटा रिपोर्ट के मुबातिक तीनों इंजनों की डिमांड लगभग बराबर आंकड़े पर है. 

ब्रेजा फेसलिफ्ट की 2000 यूनिट रोजाना सेल 

मारुति सुजुकी की मंथली सेल्स रिपोर्ट के दौरान इस कंपनी ने सीनियर मार्केटिंग एंड सेल्स एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने ब्रेजा की सफलता पर बेहद खुश हुए हैं. उन्होंने कहा कि नई ब्रेजा फेसलिफ्ट को लेकर कस्टमर्स का बेहतर रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. हमें डेली करीब 2 हजार गाड़ियों की बुकिंग मिल रही है. 

किस वेरिएंट्स पर कितने खरीदार?

कंपनी द्वारा रिलीज हुए आंकड़े के मुताबिक, इसके तीनों इंजन ऑप्शन को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट का बुकिंग में 35 प्रतिशत योगदान है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए खरीददार इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा एस-सीएनजी वेरिएंट ने भी अपनी 35 पर्सेंट हिस्सेदारी निभाई है, जबकि 1.5 लीटर एनए पेट्रोल की भूमिका 30 प्रतिशत है. 

ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत और खासियत 

मारुति सुजुकी ने अपनी इस नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये रखी है. वहीं, टॉप वेरिएंट का प्राइस 13.70 लाख रुपये एक्स शोरूम है. फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो पहली बार लाया गया है. इस कार को मौजूदा 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड एस-सीएनजी ऑप्शन के साथ लाया गया है. 

ब्रेजा फेसलिफ्ट में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?

नई 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट), वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और प्रीमियम ऑडीयो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही, सेफ्टी के तौर पर 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसे भारत-NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

ये भी पढ़ें: Maruti Brezza खरीदने जा रहे हैं? जानिए कौन-सी ऑफिशियल एक्सेसरीज हैं सबसे ज्यादा काम की


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >