₹6.26 लाख में मिल रही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान, जानिए Dzire LXI में क्या है खास

₹6.26 लाख की Maruti Dzire LXI उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो कम बजट में सेफ और फैमिली-फ्रेंडली कार चाहते हैं. इसमें रोजमर्रा की जरूरतों के सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इस वेरिएंट में और क्या खास देखने को मिलता है.

अगर आप एक किफायती और फैमिली-फ्रेंडली सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Suzuki Dzire LXi MT आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. इसकी कीमत ₹6.26 लाख (एक्स-शोरूम) है. हालांकि इसमें टॉप वेरिएंट्स वाले कुछ प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते, लेकिन रोजमर्रा के सफर को कम्फर्टेबल बनाने के लिए जरूरी सभी फीचर्स इसमें मौजूद हैं. आइए जानते हैं कि Dzire LXi MT अपने कस्टमर्स को क्या-क्या ऑफर करती है.

एक्सटीरियर

डिजाइन के मामले में यह अपने महंगे वेरिएंट्स जैसी ही दिखाई देती है. इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प, सिग्नेचर 3D LED टेललैम्प्स, शार्क-फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड बूट लिप स्पॉइलर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये सारी चीजें इसकी रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाते हैं.

हालांकि, कुछ कॉस्मेटिक बदलाव इसे हाई वेरिएंट्स से अलग लुक देते हैं. कार में 14-इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा ब्लैक ORVMs, ब्लैक डोर हैंडल्स, ब्लैक फिनिश फ्रंट ग्रिल और ब्लैक बेल्टलाइन गार्निश इसे एक क्लीन लुक देते हैं.

इंटीरियर

अंदर आपको ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज थीम मिलती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें टैकोमीटर के साथ स्पीडोमीटर, मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, इल्यूमिनेटेड कंट्रोल्स वाली मैनुअल एसी, पावर और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, साथ ही आगे और पीछे दोनों तरफ पावर विंडोज दी गई हैं.

कार में आपको फ्रंट और रियर रूम लैंप, एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट, सभी चार दरवाजों में बॉटल होल्डर्स, फ्रंट आर्मरेस्ट पर फैब्रिक इंसर्ट्स, ड्राइवर-साइड फुटरेस्ट, एक्सेसरी सॉकेट और मैनुअल डे/नाइट IRVM जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS की पहली खेप सिर्फ 6 मिनट के भीतर हुई Sold Out, जानें इसकी खासियत

फीचर्स

मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली Dzire अपनी बेस वेरिएंट में भी जरूरी फीचर्स के मामले में कोई समझौता नहीं करती. इसमें आपको रिमोट कीलेस एंट्री, सेंट्रल लॉकिंग, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बूट रिलीज, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और कप होल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट मिल जाते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग्स, Electronic Stability Program (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. इसके अलावा फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स, इंजन इमोबिलाइजर और Maruti की मजबूत HEARTECT बॉडी स्ट्रक्चर भी सेफ्टी को और बेहतर बनाते हैं. रोजमर्रा की सुविधा के लिए स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉकिंग और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

किसके लिए सही है ये कार?

अगर आपकी प्रायोरिटी कम कीमत में एक फैमिली-फ्रेंडली सेडान खरीदने की है, तो Maruti Suzuki Dzire LXI MT आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. अपनी कीमत के हिसाब से यह कार मजबूत सेफ्टी पैकेज के साथ आती है. हालांकि इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की कमी जरूर महसूस हो सकती है. अगर आपका बजट सीमित है और पहली बार कार खरीद रहे हैं या फिर टू-व्हीलर से फोर-व्हीलर में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Dzire LXI MT परफेक्ट चॉइस है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने बढ़ाई Swift की कीमतें, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >