भारतीय कार बाजार में Maruti Suzuki की Baleno काफी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक है. और हाल ही में कंपनी ने इसका अपडेटेड वर्जन Baleno Facelift भी लॉन्च किया है. लगभग इसी प्राइस रेंज में आने वाली Tata Motors की Punch भी काफी पॉपुलर है. इसे भी हाल ही में अपडेट किया गया है. कंपनी ने इसे भी Facelift अवतार में लॉन्च किया था. इसे कॉम्पैक्ट SUV के तौर पर जाना जाता है.
नई Maruti Baleno facelift में नया Z12E पेट्रोल इंजन और Level-2 ADAS जैसी तकनीक शामिल की गई है. वहीं Tata Punch facelift में अपडेटेड डिजाइन, नए फीचर्स और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जाता है.
हालांकि, दोनों कारों की पूरी रेंज की कीमतों में काफी अंतर है. इसलिए इस तुलना में हम करीब-करीब समान कीमत वाले पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट को आधार बना रहे हैं. Maruti Baleno Sigma MT की कीमत 6.10 लाख रुपये है, जबकि Tata Punch Pure MT की कीमत 6.49 लाख रुपये है. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
Maruti Baleno vs Tata Punch: कीमत के मामले में कौन बेहतर?
नई Maruti Baleno facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये है. यह कीमत Sigma पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की है.
दूसरी तरफ Tata Punch facelift की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये है. हालांकि, समान बजट के करीब तुलना करने के लिए यहां Punch Pure MT को लिया गया है, जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपये है.
इस हिसाब से Baleno Sigma MT, Punch Pure MT से करीब 39,000 रुपये सस्ती है.
दोनों गाड़ियों में किसका इंजन ज्यादा पावरफुल
नई Maruti Baleno में 3-सिलेंडर 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 82.93 PS की पावर और 112.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AGS का विकल्प मिलता है.
वहीं Tata Punch Pure MT में 3-सिलेंडर 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 87.8 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
Punch में एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है. यह इंजन 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, यह इंजन Pure MT वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है और इसके लिए ऊंचा वेरिएंट लेना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: Car Buying Guide: एक्स-शोरूम से लेकर ऑन-रोड प्राइस तक, कार बुक करने से पहले देखें पूरी चेकलिस्ट
माइलेज में कौन सी गाड़ी ज्यादा बेहतर?
Maruti Baleno facelift की पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की फ्यूल एफिशिएंसी 23.80 km/l है. Baleno S-CNG की कंपनी-दावा की गई एफिशिएंसी 33.61 km/kg है.
वहीं Tata Punch Facelift की पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की फ्यूल एफिशिएंसी 20.09 kmpl है. वहीं इसके CNG वेरिएंट की माइलेज 26.99 km/kg है.
साइज में कौन सी कार बड़ी?
| स्पेसिफिकेशन | Maruti Baleno Facelift | Tata Punch Facelift |
| लंबाई | 3,990 mm | 3,827 mm |
| चौड़ाई | 1,745 mm | 1,742 mm |
| ऊंचाई | 1,530 mm | 1,615 mm |
| व्हीलबेस | 2,520 mm | 2,445 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 170 mm | 193 mm |
| बूट स्पेस | 318 Ltr | 366 लीटर |
| CNG usable boot space | - | 210 लीटर |
दोनों कारों के dimensions पर नजर डालें तो Baleno लंबी है, जबकि Punch ज्यादा ऊंची है. नई Baleno की लंबाई 3,990 mm, चौड़ाई 1,745 mm, ऊंचाई 1,530 mm और व्हीलबेस 2,520 mm है.
Punch facelift की लंबाई 3,827 mm, चौड़ाई 1,742 mm, ऊंचाई 1,615 mm और व्हीलबेस 2,445 mm है. फेसलिफ्ट वर्जन में ग्राउंड क्लीयरेंस 193 mm है और पेट्रोल वर्जन का बूट स्पेस 366 लीटर है. CNG वर्जन में usable boot space 210 लीटर है.
खराब सड़कों पर कौन बेहतर?
अगर कार का इस्तेमाल खराब सड़कों, बड़े स्पीड ब्रेकर या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ज्यादा होना है तो Punch का 193 mm ground clearance फायदा देता है. इसकी ऊंची बॉडी और SUV जैसा डिजाइन भी ऐसे इस्तेमाल के लिए ज्यादा बेहतर है.
Baleno की तुलना में Punch की ज्यादा ऊंची बॉडी भी ड्राइविंग पोजिशन को SUV जैसा अनुभव देती है. खराब सड़कों और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस की जरूरत हो तो Punch बेहतर विकल्प हो सकती है.
फीचर्स के कौन अच्छी?
- नई Baleno facelift में 9-इंच SmartPlay Pro+ touchscreen infotainment system, wireless Apple CarPlay और Android Auto, wireless charging, Head-Up Display, 360-degree camera और Suzuki Connect जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. कार में Level-2 ADAS भी दिया गया है. इसके अलावा ventilated front seats जैसी सुविधा भी मिलती है.
- Punch facelift में भी कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. ऊंचे वेरिएंट में 10.25-इंच touchscreen infotainment system, wireless Android Auto और Apple CarPlay, 360-degree camera, connected-car technology, wireless charger, rain-sensing wipers और electric sunroof जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.
हालांकि यहां सबसे जरूरी बात यह है कि इनमें से सभी फीचर्स शुरुआती वेरिएंट में नहीं मिलते. उदाहरण के लिए Pure MT को खरीदने वाले ग्राहक को Punch के ऊंचे वेरिएंट वाले सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे. इसी तरह Baleno Sigma MT को खरीदने पर पूरी रेंज की सभी प्रीमियम सुविधाएं मिलना जरूरी नहीं है.
सेफ्टी में कौन सी कार है खास?
- नई Baleno facelift में 6 एयरबैग, Electronic Stability Programme, ABS with EBD, Hill Hold Assist और Tyre Pressure Monitoring System जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ Level-2 ADAS भी उपलब्ध है. वहीं अभी किसी संस्था की तरफ से गाड़ी की सेफ्टी रेटिंग नहीं आई है. लेकिन जल्द ही इसकी सेफ्टी रेटिंग आने की उम्मीद जताई जा रही है.
- दूसरी तरफ 2026 Tata Punch को Bharat NCAP में 5-Star रेटिंग मिली है. यहां एक बात समझना जरूरी है. ADAS और crash-test rating एक ही चीज नहीं हैं. ADAS ड्राइवर को संभावित खतरे से बचाने वाली तकनीक है, जबकि Bharat NCAP दुर्घटना की स्थिति में कार के सेफ्टी परफॉर्मेंस का आकलन करता है. इसलिए सिर्फ ADAS होने की वजह से Baleno को crash safety में Punch से बेहतर बताना सही नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift, ADAS के साथ मिला नया Z-Series इंजन
