Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, GST मिलने के बाद समझिए पूरा हिसाब

Maruti Cars: GST में राहत मिलते ही देश की बड़ी ऑटो कंपनियों ने कार और बाइक की कीमतें घटानी शुरू कर दी हैं. मारुति सुजुकी की पॉपुलर कारें अब पहले से भी सस्ती मिलेंगी. मिडिल क्लास लोगों की पहली पसंद आज भी Alto और Wagon R है, तो क्या GST में राहत मिलने के बाद ये दोनों कारें अब सबसे किफायती कार बनेंगी?

Maruti Alto and Wagon R: GST में राहत मिलते ही देश की बड़ी ऑटो कंपनियों ने कार और बाइक की कीमतें घटानी शुरू कर दी हैं. टाटा, मारुति, किआ और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियां अपने कई मॉडल्स के दाम में कटौती कर रही हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि GST में राहत के बाद खासतौर पर एंट्री-लेवल कार खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा लाभ होगा. मारुति सुजुकी की पॉपुलर कारें अब पहले से भी सस्ती मिलेंगी.

कंपनी के कुछ मॉडल्स की कीमतों में 8.5% तक की गिरावट आपको देखने को मिल सकती है. अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कौन-सी गाड़ी कितने सस्ते में मिलेगी. मिडिल क्लास लोगों की पहली पसंद आज भी Alto और Wagon R है, तो क्या GST में राहत मिलने के बाद ये दोनों कारें अब सबसे किफायती कार बनेंगी? चलिए जानते हैं किन-किन मॉडल्स की कीमत कितनी कम हुई है.

मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Alto)

मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Alto) कंपनी की सबसे किफायती कार मानी जाती है. अब इसके कई मॉडल्स पर करीब 8.5% तक की कीमत कम हो रही है. मिडिल क्लास वालों की पहली कार अक्सर Alto K10 ही होती हैं क्योंकि इसका माइलेज अच्छा होता है, रखरखाव सस्ता है और दाम भी जेबों पर असर नहीं डालता. यही वजह है कि यह कार सालों से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में गिनी जाती है.

नई GST दरें लागू होने के बाद इस छोटी हैचबैक की कीमत में 40,000 रुपए तक की कमी आई है, जिससे यह और भी बढ़िया डील बन गई है क्यूंकि इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये है, जो अपने आप में बड़ी रकम है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Alto VXI (O) CNG मैनुअल वेरिएंट पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है, क्योंकि इसकी कीमत करीब 52,100 रुपए तक घट सकती है.

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Wagon R)

प्यार से ‘टॉल बॉय’ कार कही जाने वाली मारुति सुजुकी वैगनआर भी अब और ज्यादा किफायती हो गई है. देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में वैगनआर भी शामिल है. इसकी शुरुआती कीमत फिलहाल 5.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. 1999 से लगातार अपडेट्स और नए फीचर्स के साथ यह कार मिडिल क्लास वालों के दिलों पे राज करती है. इस बार कंपनी ने इसकी कीमतों में बड़ी राहत दी है. इसके ज्यादातर वेरिएंट्स पर करीब 8.5% तक की कटौती हुई है. खासकर ZXI Plus वेरिएंट (1.2L पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT) अब लगभग 63,900 रुपए सस्ता मिल सकता है.

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti S-Presso)

मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो छोटे SUV लुक में आती है. GST में कटौती के बाद यह अब और सस्ती हो गई है. कंपनी ने इसके ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमत कम कर दी है. इसमें सबसे ज्यादा फायदा एस-प्रेसो VXI (O) CNG-मैन्‍युअल वेरिएंट पर मिलेगा, जिसकी कीमत करीब 52,100 रुपये तक घटा दी गई है.

यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ने की कीमतों में भारी कटौती, जानिए नयी प्राइस लिस्ट

यह भी पढ़ें: Alto से लेकर Thar तक, GST रेट बदलने से कौन सी कार हुई कितनी सस्ती?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >