Maruti S Presso, Alto K10 या Renault Kiger: ₹6 लाख के बजट में कौन-सी कार होगी सबसे बेहतर?

₹6 लाख के बजट में नई कार की तलाश है? मारुति Alto K10, S-Presso और Renault Kiger में से चुनें अपनी परफेक्ट राइड. जानें कौन-सी कार देगी बेस्ट वैल्यू फॉर मनी.

6 लाख रुपये के बजट में अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी अल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10), मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) और रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger) बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये तीनों कारें अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं. आइए जानते हैं, कि आपके लिए इनमें से कौन-सी कार सेलेक्ट करना सबसे बेहतर फैसला होगा.

Maruti Suzuki Alto K10: बजट और माइलेज में आगे 

अगर आपकी प्राथमिकता सबसे कम कीमत में बेहतर कार पाना है, तो मारुति अल्टो K10 एक मजबूत ऑप्शन है. 6 लाख रुपये के बजट में आपको इसका टॉप-मॉडल आसानी से मिल जाता है. इसमें 1.0-लीटर का K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो बहुत ही रिफाइंड है. इसका माइलेज 24 किमी प्रति लीटर से ज्यादा है. छोटे साइज के कारण इसे शहर के भारी ट्रैफिक में चलाना और पार्क करना बेहद आसान है.

Maruti Suzuki S-Presso: मिनी SUV लुक और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस

अगर आपको ऊंची ड्राइविंग पोजिशन और मिनी SUV जैसा लुक पसंद है, तो एस-प्रेसो बेहतर पसंद बन सकती है. 180mm के ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से यह टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों को आसानी से पार कर लेती है. केबिन में आपको अच्छा हेडरूम और केबिन स्पेस मिलता है. एल्टो K10 की तरह ही इसमें भी वही 1.0-लीटर इंजन मिलता है, जो शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट देता है. 6 लाख रुपये के बजट में इसका टॉप ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट भी खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki से लेकर Mahindra तक... सितंबर 2026 में नए अवतार में लॉन्च होने जा रही हैं ये 4 पॉपुलर कारें

Renault Kiger: असली SUV फील और मॉडर्न स्टाइल

रेनॉल्ट काइगर इस बजट में आने वाली एक कॉम्पैक्ट SUV है. लगभग 5.81 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के कारण 6 लाख के बजट में इसका बेस वेरिएंट ही मिल पाता है. हालांकि, साइज, रोड प्रेजेंस, बूट स्पेस (405 लीटर) और सेफ्टी के मामले में यह अ ल्टो और एस-प्रेसो से काफी आगे है. अगर आपको बड़ी कार, मस्कुलर लुक और ज्यादा केबिन स्पेस चाहिए, तो काइगर सबसे बेस्ट है.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कार खरीदने का प्लान है? Baleno समेत इन गाड़ियों की कीमत ₹30,000 तक बढ़ी, देखें पूरी लिस्ट

आपके लिए कौन-सी कार रहेगी बेस्ट?

कम बजट में ज्यादा माइलेज, कम मेंटेनेंस और टॉप मॉडल के फीचर्स चाहिए, तो अल्टो K10 चुनें. खराब रास्तों पर चलने के लिए और हाई सीटिंग पोजिशन के लिए एस-प्रेसो सही रहेगी. वहीं, अगर आप ज्यादा स्पेस, दमदार सेफ्टी और एक बड़ी कार का फील चाहते हैं, तो काइगर आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन साबित होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >