अपने स्मार्टफोन को बनाना चाहते है Webcam, तो अपनाए ये घरेलू तरीका!

मोबाइल फोन का इस्तेमाल वेबकेम के रूप में करने के लिए कुछ स्टेप को फॉलो करने की जरूरत है. सबसे पहले अपने मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल करना होगा. अगर आपके पास एंड्रायड फोन, आईफोन या फिर कंप्यूटर है, तो इसके जरिए आप ऐप को इंस्टॉल करें.

आज वीडियो कॉलिंग और वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं. जहां वेबकेम के सहारे हम कभी भी किसी से बात कर सकते हैं. लेकिन जब हमें कहीं वेबकेम पर मीटिंग लेनी होती है, तब हमरे सामने ऑपश्न कम होते हैं. वहीं, लैपटॉप में तो इनबिल्ट कैमरे के सहारे हम वेबकेम की जरूरतों को पूरा कर लेते है, लेकिन जब कंप्यूटर (Desktop) की सहायता लेनी हो, तब हमें परेशानी होने लगती है.

मोबाइल फोन की सहायता से ऐसे बनेगा वेबकेम

डिजिटलीकरण के दौर में कोई भी व्यक्ती ऐसा नहीं है, जिसके पास मोबाइल फोन न हो. ऐसे में हम अपने मोबाइल फोन को ही वेबकेम बना लेते है. इस खबर में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप अपने मोबाइल फोन को ही वेबकेम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन ऐप को कर सकते हैं इंस्टॉल

मोबाइल फोन का इस्तेमाल वेबकेम के रूप में करने के लिए कुछ स्टेप को फॉलो करने की जरूरत है. सबसे पहले अपने मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल करना होगा. अगर आपके पास एंड्रायड फोन, आईफोन या फिर कंप्यूटर है, तो इसके जरिए आप ऐप को इंस्टॉल करें. वेबकेम के लिए आपको कैमो ऐप या ड्रॉइडकैम ऐप या उसका क्लाइंट वर्जन इंस्टॉलर का इस्तेमाल करना होगा. यह ऐप आपको मोबाइल फोन और डेस्कटॉप दोनों में इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद ही आप वीडियो कॉलिंग और वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग आसानी से कर सकते हैं.

USB की मदद से करें कनेक्ट

ऐपलिकेशन के इंस्टॉल होने के तुरंत बाद आप मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाला यूएसबी केवल की सहायता से अपने पीसी में कनेक्ट करें. अब आपको कुछ विकल्प नजर आएंगे. यहां डेवलपर और कैमरे के विकल्प का चरण कर क्लिक करें. इसके बाद अपनो मोबाइल को डेस्कटॉप में इंस्टॉल किए गए ऐप से कनेक्ट करें. यहां फिर से आपको विकल्प देेखने को मिलेगा, जिसके बाद आप USB का विकल्प चुनें और वीडियो और ऑडियो के ऑप्शन को चुन लें. बताए गए स्टेप करते ही आपके पीसी में एक नया विंडो खुलेगा, जिसके बाद आपका कैमरा और ऑडियो चालू हो जाएगा. अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >